{"_id":"6a553e024a46c028b106cf18","slug":"submit-your-bpl-certificate-for-300-units-of-free-electricity-kangra-news-c-95-1-kng1054-244614-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: 300 यूनिट निशुल्क बिजली के लिए जमा करवाएं बीपीएल सर्टिफिकेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: 300 यूनिट निशुल्क बिजली के लिए जमा करवाएं बीपीएल सर्टिफिकेट
Tue, 14 Jul 2026 01:05 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 14 Jul 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
बैजनाथ/ज्वालामुखी (कांगड़ा)। विद्युत बोर्ड ने बीपीएल श्रेणी के पात्र उपभोक्ताओं से 300 यूनिट निशुल्क बिजली योजना का लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज तीन दिन के भीतर संबंधित कार्यालय में जमा कराने का आग्रह किया है। विद्युत उपमंडल बैजनाथ और कुदैल के सहायक अधिशासी अभियंता रवि धीमान ने बताया कि बीपीएल प्रमाण पत्र जमा नहीं होने पर 300 यूनिट निशुल्क बिजली योजना का लाभ मिलने में देरी हो सकती है। उपभोक्ताओं को बीपीएल प्रमाण पत्र के साथ राशन कार्ड और बिजली बिल की नवीनतम छायाप्रति भी अनिवार्य रूप से संलग्न करनी होगी। वहीं, विद्युत उपमंडल नंबर-1 ज्वालामुखी के सहायक अभियंता अमर चंद ने भी उपभोक्ताओं से दस्तावेज जमा करवाने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन