{"_id":"6ab682fa744e295fd30f16f5","slug":"sub-tehsil-building-to-be-constructed-at-harchakkian-minister-negi-lays-the-foundation-stone-kangra-news-c-95-1-kng1046-257839-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: हारचक्कियां में बनेगा सब-तहसील भवन, मंत्री नेगी ने रखा नींव पत्थर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: हारचक्कियां में बनेगा सब-तहसील भवन, मंत्री नेगी ने रखा नींव पत्थर
Sat, 26 Sep 2026 07:49 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sat, 26 Sep 2026 07:49 AM IST
विज्ञापन
हारचक्कियां में उप-तहसील भवन का शिलान्यास करते मंत्री जगत सिंह नेगी और केवल सिंह पठानिया। -स्
रैत (कांगड़ा)। मंत्री जगत सिंह नेगी ने वीरवार शाम को हारचक्कियां में सब-तहसील भवन का शिलान्यास किया। लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस भवन के तैयार होने से क्षेत्र के लोगों को राजस्व संबंधी कार्य करवाने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। कार्यक्रम में शाहपुर के विधायक एवं उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया विशेष रूप से उपस्थित रहे।
राजस्व मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण स्तर पर प्रशासनिक सेवाओं को सुदृढ़ कर रही है। उन्होंने कहा कि सीएम सुक्खू के नेतृत्व में सरकार ने अपने संसाधनों से आपदा प्रभावितों को ऐतिहासिक राहत दी है। पूरी तरह क्षतिग्रस्त मकानों की मुआवजा राशि को पहले बढ़ाकर सात लाख और पिछले वर्ष आठ लाख रुपये किया गया, जो देश के किसी अन्य राज्य में नहीं दी गई।
इसके अलावा गोशाला, पशुधन, फसल और भूमि नुकसान के मामलों में भी राहत राशि बढ़ाई गई है। इस मौके पर उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने राजस्व मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सब-तहसील भवन की मांग लंबे समय से की जा रही थी। लोक निर्माण विभाग करीब एक करोड़ रुपये की लागत से इस आधुनिक भवन का निर्माण करेगा। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और भारी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।