फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Sub-Inspector becomes the 'Ashoka' of reconciliation.

Kangra News: सुलह के अशोक बने उपनिरीक्षक

Sat, 22 Aug 2026 01:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 22 Aug 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Sub-Inspector becomes the 'Ashoka' of reconciliation.
फोटो कैप्शन :-अशोक कुमार को सितारे लगाकर लगाते एसपी चंबा। -स्त्रोत : जागरूक पाठक
सुलह (कांगड़ा)। सुलह निवासी अशोक कुमार ने हिमाचल प्रदेश पुलिस में उप निरीक्षक बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। वर्ष 1998 में बतौर आरक्षी पुलिस विभाग में भर्ती हुए अशोक कुमार अब पदोन्नत होकर उप निरीक्षक के रूप में सेवाएं देंगे। वर्तमान में वह पुलिस अधीक्षक कार्यालय चंबा में एसपी के रीडर के पद पर कार्यरत हैं। अशोक कुमार ने पुलिस सेवा के दौरान प्रथम भारतीय आरक्षित वाहिनी जुंगा, लाहौल-स्पीति, राज्य सतर्कता विभाग धर्मशाला और हमीरपुर, द्वितीय भारतीय आरक्षित वाहिनी सकोह, पांगी समेत विभिन्न स्थानों पर सेवाएं दी हैं। इसके अलावा पुलिस थाना कांगड़ा, पालमपुर, नगरोटा बगवां, सीआईडी नगरोटा बगवां, धर्मशाला और अन्य स्थानों पर भी तैनात रहे हैं। वह थाना तिहाड़ की पुलिस चौकी तेल के प्रभारी के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed