Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Students observed the proceedings of the Legislative Assembly and asked questions to the Speaker.

Kangra News: विद्यार्थियों ने देखी विधानसभा की कार्यवाही, स्पीकर से पूछे सवाल

Wed, 18 Nov 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Students observed the proceedings of the Legislative Assembly and asked questions to the Speaker.
कुलदीप पठानिया ने बच्चों को समझाई संसदीय प्रणाली, स्पीकर के चुनाव व सरकार गठन की प्रक्रिया
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। राजकीय महाविद्यालय चुवाड़ी और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मनहोता (भटियात) के विद्यार्थियों ने बुधवार को तपोवन विधानसभा में चल रहे 14वीं विधानसभा के 13वें सत्र की कार्यवाही देखी। इसके बाद उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया से मुलाकात कर संसदीय प्रणाली, सदन की कार्यप्रणाली और अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया से जुड़े सवाल पूछे। पठानिया ने विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का जवाब देते हुए उन्हें लोकतांत्रिक व्यवस्था की जानकारी दी।

विधानसभा परिसर के गेट नंबर दो पर हुई मुलाकात के दौरान पठानिया ने भी विद्यार्थियों से संविधान, लोकतांत्रिक प्रणाली और हिमाचल प्रदेश विधानसभा के इतिहास से जुड़े सवाल किए। उन्होंने सदन की कार्यवाही के दौरान देखी गई गतिविधियों और विद्यार्थियों के अनुभव भी जाने। विद्यार्थियों ने अपने विचार साझा कर कार्यवाही पर प्रतिक्रिया दी।
विज्ञापन

पठानिया ने बताया कि भारत में बहुदलीय व्यवस्था के तहत राजनीतिक दल चुनाव में अपने प्रत्याशी उतारते हैं और जनता मतदान से प्रतिनिधियों का चयन करती है। विधानसभा सत्रों में सदस्य अपने क्षेत्रों की समस्याएं प्रश्नों और संसदीय नियमों के माध्यम से उठाते हैं, जिनका जवाब सरकार देती है। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा में 68 सीटें हैं और बहुमत के लिए कम से कम 35 सीटें जरूरी हैं। बहुमत हासिल करने वाला दल सरकार बनाता है। मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री और मंत्री शामिल होते हैं। मुख्यमंत्री सरकार का मुखिया होता है, जबकि राज्यपाल मंत्रिपरिषद की सलाह के अनुसार कार्य करते हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने विद्यार्थियों को स्पीकर के चुनाव की प्रक्रिया भी समझाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed