फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Stood hungry and thirsty since morning, learned the test wouldn't be conducted until 12 noon.

Kangra News: सुबह से भूखे-प्यासे खड़े रहे, पता चला 12 बजे तक नहीं होंगे टेस्ट

Tue, 10 Feb 2026 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Stood hungry and thirsty since morning, learned the test wouldn't be conducted until 12 noon.
क्षेत्रीय अस्पताल में क्रस्ना लैब कर्मियों की हड़ताल से मरीज हुए परेशान
विज्ञापन

सुबह से भूखे-प्यासे खड़े रहे, पता चला 12 बजे तक नहीं होंगे टेस्ट
कर्मियों को तीन माह से वेतन न मिलने से उत्पन्न हुई समस्या
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। क्षेत्रीय अस्पताल में मंगलवार को लैब कर्मचारियों की हड़ताल के कारण दोपहर 12 बजे तक क्रस्ना लैब में कामकाज पूरी तरह से बंद रहा। लैब में कार्यरत कर्मियों को लगभग तीन माह से वेतन न मिलने से यह समस्या उत्पन्न हुई। इसकी वजह से टेस्ट करवाने के लिए पहुंचे मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मरीज और उनके तीमारदार सुबह से ही लाइन में लग गए थे, लेकिन जब पता चला कि लैब 12 बजे तक बंद है, तो उन्हें मायूसी का सामना करना पड़ा। धर्मशाला स्थित क्रस्ना लैब के कर्मचारियों ने बताया कि लैब में कार्यरत कर्मियों को उनका अंतिम वेतन नवंबर 2025 को मिला था। उसके बाद अब तक उन्हेें कोई वेतन नहीं मिला है। वेतन न मिलने से कर्मियों को अपने परिवार का पालन-पोषण करने में दिक्कतें पेश आ रही हैं।
मैं अपनी माता को लेकर अस्पताल आया था। उनके पेट से समस्या है और उनके कुछ टेस्ट होने थे। हम सुबह लगभग 10 बजे क्रस्ना लैब में पहुंच गए थे लेकिन यहां पर पता चला कि लैब में 12 बजे तक कामकाज बंद है।
विज्ञापन

-आशीष कुमार, सकोह निवासी

मैं अपनी मां को लेकर आया था। मेरी माता के यूरेनियम सहित कुछ टेस्ट होने थे। हम अस्पताल में साढ़े नौ बजे पहुंच गए थे लेकिन यहां पर देखा कि काउंटर पर कोई नहीं है। पता चला कि लैब के कर्मी हड़ताल पर हैं और टेस्ट 12 बजे के बाद होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अंशुल चौधरी, धर्मशाला, निवासी

हम सुबह साढ़े आठ बजे ही टेस्ट करवाने के लिए पहुंच गए थे। सोमवार को हम अस्पताल में लेट पहुंचे थे और हमारे टेस्ट नहीं हो पाए थे। इसलिए आज हम जल्दी आ गए थे, लेकिन यहां पर पता चला कि क्रस्ना लैब में 12 बजे तक हड़ताल है।
-राजकुमारी, धर्मशाला

सुबह नौ बजे ही हम क्रस्ना लैब पहुंच गए थे क्योंकि लेट आने पर यहां पर भीड़ अधिक हो जाती है। लेकिन जब हम पर्ची लेकर काउंटर पर पहुंचे, तो वहां पर पता चला कि 12 बजे तक कोई भी टेस्ट नहीं होंगे क्योंकि आज (मंगलवार) को कर्मी हड़ताल पर हैं।

-बेबी, धर्मशाला
क्रस्ना लैब में मंगलवार को 12 बजे तक हड़ताल थी। इसके बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है। न ही इस संबंध में क्रस्ना लैब सेंटर मैनेजर ने इसकी कोई जानकारी हमें दी है।
-डॉ. अनुराधा, चिकित्सा अधीक्षक, धर्मशाला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed