फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Sticks were used outside the mall in Kotwali Bazaar, seriously injured youth referred to Tanda

Kangra News: कोतवाली बाजार में माॅल के बाहर चले डंडे, गंभीर घायल युवक टांडा रेफर

Tue, 13 May 2025 12:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 13 May 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Sticks were used outside the mall in Kotwali Bazaar, seriously injured youth referred to Tanda
धर्मशाला। जिला मुख्यालय धर्मशाला के कोतवाली बाजार के समीप स्थित एक मॉल के पास सोमवार को दो गुटों में भिड़ंत हो गई। इस दौरान दोनों गुटों में डंडे और खूब लात-घूंसे चले, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल युवक को धर्मशाला में प्राथमिक उपचार के बाद टांडा अस्पताल रेफर कर दिया है। युवकों के दो पक्षों में मारपीट पुरानी रंजिश के चलते हुई। पुलिस में इस संबंध में पांच आरोपी युवकों पर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार सोमवार को कोतवाली बाजार में एक मॉल के पास पुरानी रजिंश के चलते आरोपी प्रिंस, विशाल और तीन अन्य लड़कों ने अपूर्व निवासी पुलिस लाइन धर्मशाला सहित अर्चित और काव्या के साथ लड़ाई-झगड़ा और मारपीट की। इस दौरान युवकों के बीच मारपीट के दौरान डंडे भी चले। इसके बाद मारपीट की सूचना पुलिस थाना धर्मशाला को दी गई। इस मारपीट में अचिर्त को सिर और बाजू में गंभीर चोट लगी है। इस दौरान दो पक्षों के बीच मारपीट के चलते वहां मौजूद लोगाें में दहशत का माहौल बन गया। उधर, पुलिस थाना धर्मशाला के एसएचओ नारायण सिंह ने बताया कि सोमवार को युवाओं के दो गुटों में लड़ाई-झगड़े और मारपीट का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले में सभी बिंदुओं पर जांच को आगे बढ़ा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed