फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   State-of-the-art equipment and machines will be purchased for the hospital in a month: Shandil

अस्पताल के लिए एक माह में खरीदेंगे जाएंगे अत्याधुनिक उपकरणों और मशीनें : शांडिल

Sat, 26 Jul 2025 01:04 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
State-of-the-art equipment and machines will be purchased for the hospital in a month: Shandil
टांड़ा में माृत एवं ​शिशु अस्पताल में आरसीसी रैंप और भूमिजल टैंक का ​शिलान्यास करते हुए स्वास्थ
टांडा (कांगड़ा)। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. कर्नल धनी राम शांडिल ने कहा कि प्रदेश के अस्पताल, मेडिकल कॉलेज और अन्य चिकित्सा संस्थान जल्द ही आधुनिक स्वास्थ्य उपकरणों और मशीनों से लैस होंगे। सीटी स्कैन, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, फेको, डायग्नोस्टिक मशीनों और अन्य अत्याधुनिक उपकरणों की खरीद एक माह के भीतर सुनिश्चित की जाएगी। मरीजों की सुविधा के लिए अगस्त 2025 तक इन्हें विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में स्थापित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को टांडा मेडिकल काॅलेज में जीएस बाली मदर चाइल्ड अस्पताल में पांच करोड़ रुपये की लागत निर्मित होने वाले रैंप का शिलान्यास करने के बाद स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनी राम शांडिल ने कहा कि टांडा मेडिकल काॅलेज में जीएस बाली मदर चाइल्ड अस्पताल राज्य में अपनी तरह का सबसे बड़ा शिशु देखभाल केंद्र है। इससे कांगड़ा चंबा, हमीरपुर तथा मंडी के कुछ क्षेत्रों के लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि टांडा मेडिकल को उत्कृष्ट स्वास्थ्य संस्थान के रूप में विकसित किया जा रहा है। शांडिल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य सेवा उपकरणों की खरीद के लिए पर्याप्त बजट सुनिश्चित किया है। समिति को खरीद प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं ताकि भविष्य में सभी खरीद प्रक्रियाओं को शीघ्र पूरा किया जा सके। पारदर्शिता सुनिश्चित करते हुए इस खरीद प्रक्रिया को पूरा किया जा रहा है।
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने निर्णय लिया है कि प्रदेश के किसी भी सरकारी और निजी संस्थानों में जन्म लेने वाले नवजात शिशुओं को शिशु देखभाल किट में अब गुणवत्तापूर्ण कुल 18 वस्तुएं प्रदान की जाएंगी। नई किट इसी साल अगस्त में अस्पतालों को उपलब्ध करवाई जाएंगी। इस अवसर पर विधायक एवं पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली, एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा, काॅलेज के प्रिंसिपल मिलाप शर्मा और कांग्रेस के ब्लाॅक अध्यक्ष मान सिंह सहित विभिन्न गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed