फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   State government should implement Punjab Pay Commission 100 percent: Federation

पंजाब वेतन आयोग को हिमाचल में शत प्रतिशत लागू करे प्रदेश सरकार

Mon, 21 Feb 2022 11:26 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 11:26 PM IST
विज्ञापन
State government should implement Punjab Pay Commission 100 percent: Federation
पालमपुर में संयुक्त कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष वीरेंद्र चौहान व अन्य कर्मचारी एसडीएम डा. अमि - फोटो : Kangra
पालमपुर (कांगड़ा)। प्रदेश संयुक्त कर्मचारी महासंघ ने सरकार से मांग की है कि पंजाब के वेतन आयोग को शत-प्रतिशत मूल रूप से हिमाचल में लागू किया जाए। कृषि विवि पालमपुर में सभी विभागों के कर्मचारियों का महासम्मेलन प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान की अध्यक्षता में हुआ।
विज्ञापन

इस दौरान कई कर्मचारी नेताओं ने छठे वेतन आयोग की त्रुटियों को लेकर अपनी बात रखी। वीरेंद्र चौहान और महासचिव हीरा लाल वर्मा ने छठे वेतन आयोग की त्रुटियों को लेकर 15 प्रतिशत वृद्धि वाले विकल्प से होने वाले नफा-नुकसान के बारे में कर्मचारियों को जागरूक किया। अधिसूचना के माध्यम से सरकार ने यह तो साफ कर दिया कि किसी तरह का एरियर कर्मचारियों को नहीं दिया जाएगा। लेकिन सरकार ने इस संदर्भ में कुछ भी नहीं बताया गया कि क्या इनकी रिकवरी भी माफ कर दी जाएगी। महासंघ का यह संघर्ष तब तक जारी रहेगा, जब तक प्रदेश के समस्त कर्मचारियों को उनके लाभ नहीं मिल जाते।
विज्ञापन

इस दौरान मुख्य संगठन सचिव कुलदीप खरवाड़ा, वित्त सचिव खेमेंद गुप्ता, सलाहकार सरोज मेहता, उपाध्यक्ष विमल शेखरी, अरविंद मेहता, संगठन सचिव शमशेर सिंह ठाकुर व सुनील चौहान ने भी विचार रखे। इस दौरान उन्होंने मांगों को लेकर एसडीएम पालमपुर को एक ज्ञापन भी प्रेषित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अरुण कानूनगो बने जिला प्रधान
इस दौरान प्रदेश संयुक्त कर्मचारी महासंघ की जिला कांगड़ा की कार्यकारिणी का गठन किया। इसमें अरुण कानूनगो को जिला प्रधान व राकेश चौधरी को महासचिव बनाया गया। विमल शेखरी मुख्य सलाहकार, कुलदीप राणा को उपाध्यक्ष, अविनाश अवस्ति को सह सचिव, बरियाम सिंह और रमेश को संगठन सचिव, मनोज सूद वित सचिव, शशि कांत गौतम को प्रेस सचिव चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed