फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Son accused of mother's death sent to judicial custody

Kangra News: न्यायिक हिरासत में भेजा मां की मौत का आरोपी बेटा

Fri, 17 Oct 2025 01:26 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Son accused of mother's death sent to judicial custody
लंबागांव (कांगड़ा)। पुलिस थाना लंबागांव के कर्णघट्ट गांव में पारिवारिक विवाद के दौरान घायल हुई महिला अंजना देवी की मौत के मामले में गिरफ्तार बेटे दीप राज को न्यायालय ने न्यायिक हिरासत में भेजा है। पुलिस रिमांड की अवधि समाप्त होने पर आरोपी को जयसिंहपुर न्यायालय में पेश किया गया। गौर है कि पहली अक्तूबर की रात कर्णघट्ट निवासी हरनाम सिंह का बेटे दीप राज के साथ पारिवारिक विवाद हो गया था। विवाद के दौरान बीच-बचाव करने आई हरनाम सिंह की पत्नी अंजना देवी (55 वर्ष) को गंभीर चोटें आई थी। हरनाम सिंह ने आरोप लगाया था कि बेटे ने अंजना को लात मारी थी और पुलिस में बेटे के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज करवाया था। वहीं, 8 अक्तूबर को महिला की मौत हो गई थी और 13 अक्तूबर को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोट लगने की पुष्टि हुई। इस पर बेटे के खिलाफ हत्या की धारा भी जोड़ी गई थी और उसे गिरफ्तार कर लिया था। एसएचओ लंबागांव पुलिस थाना कुलदीप सिंह ने बताया कि न्यायालय ने आरोपी दीपराज को न्यायिक हिरासत में भेजा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed