फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Soldiers will move away from intersections, now the third eye will guard

Kangra News: चौराहों से हटेंगे जवान, अब तीसरी आंख देगी पहरा

Mon, 10 Feb 2025 12:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 10 Feb 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Soldiers will move away from intersections, now the third eye will guard
धर्मशाला। जिला मुख्यालय धर्मशाला में अब चौराहों पर तैनात पुलिस और गृह रक्षक जवानों को हटाया जाएगा। शहर की सुरक्षा और निगरानी का जिम्मा अब तीसरी आंख यानी सीसीटीवी कैमरों के जरिये कंट्रोल रूम से किया जाएगा। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत कांगड़ा पुलिस ने शहर में करीब 250 हाईटेक कैमरे स्थापित किए हैं, जिनसे शहर की हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से कंट्रोल रूम से ट्रायल के तौर पर शहर की गतिविधियों पर निगरानी शुरू कर दी गई है, और भविष्य में इसे विधिवत रूप से शुरू किया जाएगा। कंट्रोल रूम में लगीं स्क्रीनों पर पुलिस कर्मी जाम की स्थिति, संदिग्ध गतिविधियों या किसी भी आपातकालीन स्थिति पर नजर रखेंगे, जिससे पुलिस थाना और यातायात कर्मियों को तत्काल सूचना मिल सकेगी और वे मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले सकेंगे। इससे शहर में यातायात पुलिस कर्मियों की गश्त भी बढ़ाई जाएगी और उनके पास पेट्रोलिंग के लिए 10 बाइक और स्कूटी उपलब्ध हैं, जिनसे वे शहर के विभिन्न हिस्सों में गश्त करेंगे।
विज्ञापन

एएसपी कांगड़ा हितेष लखनपाल ने कहा कि सीसीटीवी कैमरों के चालू होने से अब हर गतिविधि पर कंट्रोल रूम से नजर रखी जा सकेगी, जिससे कुछ स्थानों पर तैनात पुलिस कर्मियों और गृह रक्षक जवानों को पुलिस थानों में ड्यूटी पर लगाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed