फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Soldier of Andretta village dies

अंद्रेटा गांव के सैनिक की गैस लगने से मौत

Sun, 17 Oct 2021 11:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Soldier of Andretta village dies
पंचरुखी (कांगड़ा)। इलाके के गांव अंद्रेटा में गैस लगने से हुई सैनिक की मौत के बाद उसका रविवार को पैतृक गांव में सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

रविवार सुबह जैसे ही सैनिक की मौत का लोगों को पता चला तो पूरा गांव शोक में डूब गया। सैनिक मनीष कुमार का शव गांव पहुंचा तो पूरा गांव मनीष कुमार अमर रहे... के नारों से गूंज उठा। श्मशानघाट पर सेना की टुकड़ी ने गार्ड ऑफ ऑनर से सैनिक को अंतिम विदाई दी। सैनिक के बेटे ने मुखाग्नि दी। अंद्रेटा गांव का मनीष कुमार (37) पुत्र अमरीक सिंह आर्म्ड रेजिमेंट में अमृतसर में तैनात था। जहां वह ड्यूटी के दौरान गैस टैंकर की सफाई कर रहा था कि अचानक ही उसका ढक्कन बंद हो गया।
विज्ञापन

सहयोगियों ने उसे बाहर निकाला और अचेत अवस्था में आर्मी के चंडीगढ़ अस्पताल ले जाया गया। लेकिन शनिवार रात को उसकी मौत हो गई। सैनिक अपने पीछे पत्नी, बेटा व माता छोड़ गया है। प्रशासन की ओर से पालमपुर के तहसीलदार, नायब तहसीलदार किरण चौहान, पालमपुर आर्मी ब्रिगेडियर व पूर्व विधायक यादविंद्र गोमा सहित अंद्रेटा पंचायत के प्रतिनिधियों समेत गांव के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed