फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Snowfall in Dhauladhar Hills, Barot

धौलाधार पहाड़ियों में हिमपात, धर्मशाला व बिलिंग में पैरागलाड़िग बंद

Wed, 05 Jan 2022 08:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 08:12 PM IST
विज्ञापन
Snowfall in Dhauladhar Hills, Barot
धर्मशाला। जिले मेें दूसरे दिन भी मैदानी इलाकों में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर जारी रहने से पूूरे जिले में ठंड अधिक बढ़ गई है। बुधवार को जिले के चंगर क्षेत्र और पहाड़ी क्षेत्रों में सुबह से ही बारिश होती रही। अच्छी बारिश होने से चंगर क्षेत्र के किसानों के चेहरों पर मुस्कान आ गई है।
विज्ञापन

लगातार हिमपात होने से धौलाधार की पहाड़ियां बर्फ से लद गई हैं, लेकिन, पर्यटन क्षेत्र धर्मकोट, मैक्लोडगंज, भागसूनाग, नड्डी में अभी भी पर्यटकों को बर्फ का नजारा देखने को नहीं मिला। वहीं, देश-विदेश से इंद्रुनाग और बीड़ बिलिंग में पैरागलाडिंग का लुत्फ उठाने आए पर्यटकों को लगातार दूूसरे दिन मायूस होना पड़ा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दुर्गम पर्यटन क्षेत्र बरोट और मुल्थान में बुधवार को भी सुबह से 5 से 10 सेंटीमीटर तक ताजा हिमपात हुआ है। मुल्थान के साथ लगते इलाकों रोलिंग, राज गुंधा, कोठी कोढ़, धरमान, सलाह, मियोट, पंजोड, ज्धार में बुधवार को भी 5 से 10 सेंटीमीटर तक का ताजा हिमपात हुआ है। वहीं, पैराग्लाइडिंग साइट बिलिंग में भी बुधवार को 6 सेंटीमीटर तक ताजा हिमपात होने की वजह से दूसरे दिन भी उड़ानें नहीं हो पाई। वहीं, बरोट, बड़ा गांव और बरोट मियोट में लगातार दूसरे दिन भी बस सेवा बंद रही। इसके अतिरिक्त जबरोर घटासनी की मुख्य सड़क बरधान का मार्ग मलबा चट्टान गिरने से सुबह से बंद था। इसे दोपहर बाद विभाग की ओर से मलबा हटाकर बहाल कर दिया गया ।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंगर क्षेत्रों में हो रही बारिश फसलों के लिए संजीवनी : डॉ. सुशील
जिला कृषि अधिकारी डॉ. सुशील कुुमार ने बताया कि दो दिन से लगातार हो रही बारिश से चंगर क्षेत्रों में फसलों को संजीवनी मिली है। बारिश होने से अब फसलों और हरी सब्जियों की पैैैदावार में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed