{"_id":"6a8365bdd5e8c0a26803aacc","slug":"sneh-mahajan-becomes-president-of-inner-wheel-club-dharamshala-new-team-takes-oath-kangra-news-c-95-1-kng1047-250634-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: स्नेह महाजन बनीं इनर व्हील क्लब धर्मशाला की अध्यक्ष, नई टीम ने ली शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: स्नेह महाजन बनीं इनर व्हील क्लब धर्मशाला की अध्यक्ष, नई टीम ने ली शपथ
Tue, 18 Aug 2026 01:19 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 18 Aug 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
योल (कांगड़ा)। इनर व्हील क्लब 307 सिविल लाइंस धर्मशाला का इंस्टॉलेशन समारोह सोमवार को आयोजित किया गया। इंस्टॉलेशन ऑफिसर और इनर व्हील डिस्ट्रिक्ट एडिटर अंजना मनकोटिया ने क्लब की नई टीम को पद और दायित्व की शपथ दिलाई। नई टीम में स्नेह महाजन ने अध्यक्ष, रेखा दत्ता ने सचिव, ऋतु महाजन ने एडिटर, संतोष शर्मा ने वाइस प्रेजिडेंट और निष्ठा वासन ने आईएसओ का कार्यभार संभाला। कार्यक्रम की मुख्यातिथि प्रेरणा गुलेरिया ने कहा कि महिलाओं की ओर से किए जा रहे ऐसे सेवा प्रयास समाज को सकारात्मक दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने नई टीम को सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। संवाद
विज्ञापन