{"_id":"6204083a16e38f1ab2731432","slug":"smart-streets-to-be-built-in-bhagsunag-and-dharamkot-with-1-41-crores-kangra-news-sml3991035147","type":"story","status":"publish","title_hn":"भागसूनाग व धर्मकोट में 1.41 करोड़ से स्मार्ट बनेगी गलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भागसूनाग व धर्मकोट में 1.41 करोड़ से स्मार्ट बनेगी गलियां
विज्ञापन
धर्मशाला। स्मार्ट सिटी धर्मशाला में इन्क्लूसिव स्ट्रीट परियोजना के तीसरे चरण में भागसूनाग और धर्मकोट की गलियों को संवारा जाएगा। इस परियोजना को पूूरा करने को लेकर विभाग की ओर से सारी औपचारिकताओं को पूूरा कर लिया गया है और अब शीघ्र ही इस परियोजना पर कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
इस परियोजना में भागसूनाग और धर्मकोट की दो गलियों को संवारा जाएगा। इनमें भागसूनाग से निचले धर्मकोट की 460 मीटर लंबी गली और भागसूनाग पार्किंग से सुभाष मंदिर वाया चैनु हाउस तक की 295 मीटर गली के सौंदर्यीकरण पर काम किया जाएगा। इस परियोजना में गलियों को संवारने के लिए उनमें आकर्षक पेवर और कबर ब्लॉक का उपयोग किया जाएगा। वहीं, दुर्घटना से सुरक्षा के नजरिये से गलियों के दोनों तरफ नालियां बनाकर इन्हें ड्रेन कवर से ढका जाएगा। वहीं इसके अतिरिक्त इन गलियों के दोनों तरफ तारों को अंडरग्राउंड करने के लिए अलग से प्रावधान किया गया है। दुर्घटना संभावित खाई क्षेत्र में रेलिंग के साथ डंगे की व्यवस्था की जाएगी।
अगस्त माह में पूरा होगा कार्य
इन्कलूसिव स्मार्ट स्ट्रीट परियोजना के इस कार्य को लेकर टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है । जनवरी माह में यह काम ठेकेदार को दिया जा चुका है। फरवरी माह में इस परियोजना का कार्य शुरू हो जाएगा तथा अगस्त माह तक इस परियोजना का कार्य पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
28 जनवरी को सौंप दिया गया है कार्य : संजीव
स्मार्ट सिटी परियोजना के महाप्रबंधक संजीव सैनी ने बताया कि स्मार्ट इन्कलूसिव स्ट्रीट परियोजना के तीसरे चरण के काम को 28 जनवरी को ठेकेदार दीपक जोशी को सौंप दिया गया है और शीघ्र ही इस परियोजना के ऊपर काम शुरू हो जाएगा।