फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Smart City Dharamshala gets another extension for its incomplete works

Kangra News: स्मार्ट सिटी धर्मशाला के अधूरे कार्यों को मिली एक और मोहलत

Sat, 24 May 2025 12:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 24 May 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Smart City Dharamshala gets another extension for its incomplete works
धर्मशाला के बस स्टैंड के साथ बन रही मल्टी स्टोरी पार्किंग। संवाद
धर्मशाला। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत धर्मशाला में लंबे समय से अधूरे पड़े विकास कार्यों को पूरा करने के लिए प्रदेश सरकार ने एक बार फिर जून 2025 तक की मोहलत दी है। इसके बाद जो कार्य अधूरे रह जाएंगे, उनके भविष्य का फैसला स्मार्ट सिटी की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स (बीओडी) की बैठक में लिया जाएगा। जानकारी के अनुसार 2016 में धर्मशाला को स्मार्ट सिटी का दर्जा मिला था, जिसके तहत जून, 2021 तक सभी कार्यों को पूरा किया जाना था। इसके बाद कई विकास कार्य पूरे न होने के कारण इसकी डेडलाइन 30 जून, 2023 तक बढ़ाई गई थी।
विज्ञापन

इन अतिरिक्त दो साल में भी कार्यों को समय पर पूरा नहीं किया जा सका। इसके बाद फिर एक साल का समय बढ़ाकर डेडलाइन को 30 जून, 2024 तक किया गया। इसके बाद भी काम पूरे नहीं हुए तो तीसरी बार फिर 31 मार्च, 2025 तक कार्यों को पूरा करने की एक्सटेंशन दी गई थी। अब जून तक अधूरे काम पूरे करने की मोहलत दी गई है। हालांकि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के अधिकारियों की दावा है कि दिसंबर तक सभी कार्यों को पूरा कर लिया जाएगा। जून तक सभी कार्य पूरे होना मुश्किल है।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी के अधूरे कार्य
स्कूल शिक्षा बोर्ड कार्यालय से बस अड्डा तक स्मार्ट रोड का काम अधूरा
केसीसी चौक से क्रिकेट स्टेडियम तक कोरिडोर फुटपाथ नहीं बन पाया
क्रिकेट स्टेडियम के पास फुटबाल स्टेडियम और शॉपिंग कांप्लेक्स नहीं बना
शहर में सात हजार स्मार्ट एलईडी स्ट्रीट लाइटें नहीं लग पाईं
रूट जोन ट्रीटमेंट प्लांट नड्डी का काम अब तक अधूरा
बैरियर फ्री स्मार्ट बस शेल्टर की सुविधा नहीं मिल पाई
स्ट्रीट वेंडिंग जोन और नाइट स्ट्रीट फूड मार्केट अब तक सपना ही
मर्ज एरिया को सीवरेज के साथ जोड़ा नहीं गया


स्मार्ट सिटी धर्मशाला में अधूरे कार्याें को पूरा करने के लिए फिलहाल प्रदेश सरकार की ओर से 30 जून तक का समय दिया है। इसके बाद बीओडी की बैठक में आगामी निर्णय का पता चलेगा। दिसंबर, 2025 तक स्मार्ट सिटी के सभी कार्यों को पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जफर इकबाल, सीईओ, स्मार्ट सिटी धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed