फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Slate house damaged due to fire in gas cylinder

Kangra News: गैस सिलिंडर में आग लगने से स्लेटपोश मकान क्षतिग्रस्त

Thu, 01 May 2025 01:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 01 May 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Slate house damaged due to fire in gas cylinder
बैजनाथ (कांगड़ा)। उपमंडल के धरेड गांव के एक घर में गैस सिलिंडर में आग लगने से स्लेटपोश कच्चे मकान को नुकसान पहुंचा है। बुधवार सुबह 09:00 बजे के करीब गैस सिलिंडर में आग लगने से कच्चे घर में आग फैल गई और तीन कमरों को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

गांववासियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दुर्घटना में पीड़ित रोशन लाल के बर्तन, कपड़े और अन्य सामान जलकर राख हो गया और घर की छत पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना में डेढ़ लाख से अधिक का नुकसान होने का अनुमान है।
विज्ञापन

वहीं, गांव में छोटे रास्ते होने से दमकल विभाग की गाड़ी घटनास्थल तक नहीं पहुंच सकी। गैस सिलिंडर विस्फोट की गंभीर घटना की सूचना मिलने पर विधायक किशोरी लाल ने एसडीएम देवी चंद ठाकुर के साथ घटनास्थल का दौरा किया। विधायक ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और पीड़ित परिवार को 15 हजार रुपये की फौरी राहत भी प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस दुखद समय में सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि राहत एवं मुआवजे की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी और इस प्रकार की घटनाओं की रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। प्रशासन की ओर से मौके पर सभी आवश्यक कार्रवाई की जा रही है तथा घटना की जांच भी प्रारंभ कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed