फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   skeleton was found lying in the house, when the son opened the door

लंबागांव के टंबर में घर में पड़ा मिला नरकंकाल

Tue, 22 Feb 2022 11:02 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 11:02 PM IST
विज्ञापन
skeleton was found lying in the house, when the son opened the door
लंबागांव (कांगड़ा)। विकास खंड लंबागांव की टंबर पंचायत के मझोटी गांव में एक नर कंकाल मिला है। यह नर कंकाल के घर में रहने वाले व्यक्ति का ही था, जिसे उसके बेटे ने मंगलवार को देखा। अभी तक यह पता नहीं चला है कि व्यक्ति की मौत कब और कैसे हुई है। जबकि उसकी पत्नी के साथ पिछले कई सालों से न्यायालय में मामला चला हुआ था। इसकी पहचान विजय कुमार (60) के तौर पर हुई। विजय दो सालों से न्यायालय में पेश भी नहीं हुआ था। पुलिस ने नर कंकाल को अपने कब्जे में लेकर इसकी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार टंबर पंचायत के मझोटी गांव के विजय कुमार का बेटा मंगलवार को घर आया। उसने घर खोलकर देखा तो अंदर नर कंकाल पड़ा हुआ था। जिसे उसके बेटे ने सामान व कपड़ों से पहचान लिया कि यह नर कंकाल उसके पिता का है। जबकि उसके पिता की मौत कब हुइ, इसका अभी पता नहीं चल पाया। बताया गया कि विजय घर में अकेला रहता था। जबकि उसकी पत्नी अपने बेटों के साथ पालमपुर में रहती है। बेटे ने इसकी सूचना पंचायत प्रधान को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कंकाल को अपने कब्जे में ले लिया है। सूचना मिलते ही डीएसपी बैजनाथ बीडी भाटिया भी मौके पर पहुंच गए। लंबागांव पुलिस ने मामला दर्ज करके कंकाल को कब्जे में लेकर के फोरेंसिक जांच के लिए टांडा भेज दिया है।
विज्ञापन

उधर, डीएसपी बीडी भाटिया ने कहा कि मौत के असली कारणों का पता फोरेसिंक जांच और अन्य तथ्यों से लगेगा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed