फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Six Mahan collapsed due to heavy rain, partial damage to nine

भारी बारिश से छह घर ढहे, नौ को आंशिक नुकसान

Wed, 28 Jul 2021 08:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 08:15 PM IST
विज्ञापन
Six Mahan collapsed due to heavy rain, partial damage to nine
लंज-नगरोटा सूरियां मार्ग पर बारिश के कारण गिरा चील का पेड़। - फोटो : Kangra
धर्मशाला। जिले में मंगलवार रात से हो रही बारिश के बीच एक बार फिर से भारी नुकसान हुआ है। लगातार हो रही बारिश ने एक बार फिर से कई परिवारों को बेघर कर दिया है।
विज्ञापन

जिले के विभिन्न उपमंडलों से जिला प्रशासन को भेजी गई रिपोर्ट के अनुसार भारी बारिश के कारण छह घर पूरी तरह से ढह गए हैं, जबकि नौ घरों को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा है। वहीं, बारिश के कारण पहाड़ियों से मलबा सड़कों पर आ गया। इसके अलावा कई सड़कों पर पेड़ उखड़ कर गिरने से आवाजाही प्रभावित हुई।
विज्ञापन

इस कारण लोगों को दफ्तरों, अस्पतालों या दूसरे जरूरी कामों के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ा। लोक निर्माण विभाग के धर्मशाला जोन के मुख्य अभियंता मदन कुमार मिन्हास ने बताया कि भारी बारिश के कारण करीब 31 राज्यीय और संपर्क सड़क मार्गों पर आवाजाही प्रभावित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें से बुधवार को दोपहर बाद तक 25 सड़कों पर आवाजाही को बहाल कर दिया था। बाकी छह मार्गों को आवाजाही के लिए बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं। जिला प्रशासन के आपदा प्रबंधन सेल से मिली जानकारी के अनुसार बिजली बोर्ड को करीब 37 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। जिलाधीश कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने लोगों मौसम के खराब रहने तक नदी-नालों से दूर रहने की अपील की है।

जलशक्ति विभाग को अब तक 30 करोड़ का नुकसान
जुलाई महीने में लगातार हो रही बारिश के कारण जलशक्ति विभाग को जिला कांगड़ा में ही 30.39 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। इससे कई क्षेत्रों की पेयजल आपूर्ति बुरी तरह से प्रभावित हुई है। लगातार बारिश के चलते बह गई पेयजल मशीनरी को पुन: स्थापित करने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जलशक्ति विभाग के धर्मशाला जोन के एसई अमित दुबे ने बताया कि मंगलवार रात को हुई भारी बारिश के कारण पांच और पेयजल परियोजनाओं को नुकसान पहुंचा है। पेयजल आपूर्ति को निर्बाध रूप से चलाए रखने के लिए विभाग लगातार प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed