फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Six houses and five cowsheds damaged due to heavy rain, many roads closed

Kangra News: भारी बारिश से छह मकान और पांच गोशालाएं क्षतिग्रस्त, कई सड़कें बंद

Wed, 30 Jul 2025 08:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 30 Jul 2025 08:20 AM IST
विज्ञापन
Six houses and five cowsheds damaged due to heavy rain, many roads closed
पुराना कांगड़ा घाट के पास भूस्खलन के मलबे काे हटाते जेसीवी मशीन। -संवाद
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सोमवार रात से जारी तेज बारिश से जिले में छह कच्चे मकान और पांच गोशालाएं क्षतिग्रस्त हुईं। इनमें से बैजनाथ में एक मकान पूरी तरह ढह गया।
विज्ञापन

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार देहरा मंडल में एक मकान को 20 हजार, धर्मशाला में 40 हजार, बैजनाथ में ढहे मकान को दो लाख, जबकि जवाली में दो मकानों को दो-दो लाख रुपये का नुकसान हुआ। दो गोशालाओं को 10-10 हजार और मंडल कांगड़ा की तीन गोशालाओं को 8, 10 और 20 हजार रुपये का नुकसान पहुंचा।
विज्ञापन

लगातार भारी बारिश से लोक निर्माण विभाग को एक दिन में 8.17 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ और 64 सड़कें बंद हो गईं। विभाग ने मंगलवार तक 45 सड़कें बहाल कर दीं। अधीक्षण अभियंता इंद्र सिंह उत्तम ने बताया कि पालमपुर सर्कल में 50 सड़कों में से 35, नूरपुर सर्कल में सात में से चार और देहरा सर्कल में सात में से छह सड़कें बहाल कर दी गईं। शेष मार्गों को बहाल करने का कार्य जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, जलशक्ति विभाग की करीब 60 पेयजल योजनाएं भी बारिश के कारण प्रभावित हुईं। इनमें से सात अभी भी बंद हैं। बारिश से बिजली आपूर्ति भी बाधित हुई। मंगलवार सुबह तक कांगड़ा में 495 ट्रांसफार्मर ठप थे। शाम तक मरम्मत के बाद भी 150 ट्रांसफार्मर बंद रहे। बिजली बोर्ड को लगभग चार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed