फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Sister along with daughter and young man withdrew Rs 10.5 lakh from brother's account

Kangra News: बहन ने बेटी और युवक के साथ मिल कर भाई के खाते से निकाले साढ़े 10 लाख

Mon, 11 Nov 2024 07:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 11 Nov 2024 07:49 AM IST
विज्ञापन
Sister along with daughter and young man withdrew Rs 10.5 lakh from brother's account
पालमपुर की घटना, भाई के बीमार होने पर चला दूसरी बहन को जालसाजी का पता
विज्ञापन

भाई की शिकायत के बाद तीनों आरोपी गिरफ्तार, तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजे
संवाद न्यूज एजेंसी
पालमपुर (कांगड़ा)। पालमपुर नगर निगम के चौकी वार्ड में एक बहन ने अपने भाई को अपनी बेटी और एक अन्य युवक के साथ मिलकर ठग लिया है। बहन ने भाई के खाते से करीब साढ़े दस लाख रुपये उड़ा लिए हैं। जालसाजी का पता मामा के बीमार होने पर चला। पीड़ित व्यक्ति एक सरकारी विभाग में काम करता है। पीड़ित की बहन अैर भांजी दिल्ली में रहती हैं। पुलिस ने भाई की ओर से लिखवाई शिकायत के बाद बहन, भांजी व एक अन्य युवक को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों को न्यायालय से तीन दिन का पुलिस रिमांड मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार पालमपुर के चौकी वार्ड निवासी एक व्यक्ति सरकारी विभाग में कार्यरत है और इन दिनों बीमार है। जब बीमार कर्मचारी के इलाज के लिए पैसों की जरूरत पड़ी तो उसके खाते से करीब साढ़े दस लाख रुपये गायब पाए गए। जब इसकी छानबीन की गई तो पता चला कि यह पैसा इसके खाते से गिरफ्तार युवक आयुष निवासी प्रयागराज (यूपी) ने उड़ाया है। उसने यह पैसे पीड़ित की बहन और उसकी भांजी के साथ मिल कर उड़ाए। जो बाद में पीड़ित व्यक्ति की भांजी के खाते में ट्रांसफर कर दिए। इस बात का पता करीब दो माह पहले सितंबर में पीड़ित व्यक्ति की बड़़ी बहन को चला तो इसकी शिकायत पीड़ित व्यक्ति की ओर से थाना पालमपुर में दर्ज करवा दी।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि पैसे उड़ाने में पीड़ित व्यक्ति के एटीएम का दुरुपयोग किया गया। इस पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की तो अब इस मामले में पीड़ित व्यक्ति की बहन, भांजी और एक अन्य युवक को गिरफ्तार कर लिया है। अब प्रयागराज में रहने वाले युवक का पीड़ित व्यक्ति की बहन और भांजी से क्या रिश्ता है, यह पुलिस जांच में पता चलेगा। बहरहाल, पुलिस तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच में जुटी है। वहीं मामले की पुष्टि करते हुए भूपेंद्र सिंह थाना प्रभारी पालमपुर ने बताया कि पुलिस ने अब इस मामले में मां-बेटी सहित कुल तीन लोगों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से तीन दिन का पुलिस रिमांड मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed