फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Sir... please find our children and bring them back.

Kangra News: साहब... हमारे बच्चों को ढूंढ कर ले आओ

Sat, 22 Aug 2026 03:59 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 03:59 AM IST
विज्ञापन
Sir... please find our children and bring them back.
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। देहरा के बलाहर (परागपुर) स्थित राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान से 27 जुलाई को घर लौटते समय लापता हुए दो विद्यार्थियों कृष और सक्षिब के परिजन और ग्रामीण शुक्रवार को एसपी देहरा संदीप धवल से मिले।
विज्ञापन

उन्होंने दोनों की तलाश के लिए चलाए जा रहे अभियान को और तेज करने की मांग की। परिजनों ने कहा कि कई दिन बीतने के बाद भी दोनों का कोई सुराग न मिलने से उनकी चिंता बढ़ती जा रही है। हमारे बच्चों को जल्द ढूंढा जाए।
विज्ञापन

कृष के पिता रमन कुमार और सक्षिब के पिता राजेश समेत अन्य परिजनों ने कहा कि उन्हें पुलिस की कार्रवाई पर भरोसा है और उम्मीद है कि जल्द कोई अहम सुराग मिलेगा। एसपी ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। विद्यार्थियों की तलाश के साथ उनके लापता होने के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस इससे पहले एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की मदद से ब्यास नदी के किनारे, आसपास के क्षेत्रों और अन्य संभावित स्थानों पर सर्च अभियान चला चुकी है। नदी में भी संभावित स्थानों पर तलाश की गई लेकिन अभी तक दोनों विद्यार्थियों के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed