फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Showers of relief rained from the sky, bringing life to the crops

Kangra News: आसमान से बरसीं राहत की फुहारें, फसलों को संजीवनी

Sat, 24 Jan 2026 01:33 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jan 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Showers of relief rained from the sky, bringing life to the crops
मैक्लोडगंज में हुई बर्फबारी
धर्मशाला। जिले में लंबे इंतजार के बाद आखिरकार मेघ बरसे। करीब चार माह बाद हुई बारिश से जहां किसानों के चेहरे खिल उठे, वहीं आम लोगों ने भी राहत की सांस ली है। लंबे समय से चल रहे ड्राई स्पेल के बाद हुई बारिश गेहूं और चाय बगीचों सहित अन्य फसलों के लिए संजीवनी का काम करेगी। दिनभर हुई बारिश से जमीन को पर्याप्त नमी मिल गई है, जिससे किसानों और बागवानों को राहत मिली है। कृषि विभाग के उपनिदेशक कुलदीप धीमान ने बताया कि रबी की फसलों के लिए यह बारिश बेहद लाभकारी है। बारिश की कमी से जिले में करीब 658 हेक्टेयर भूमि पर गेहूं की फसल प्रभावित हुई थी, जिसे अब बारिश से संजीवनी मिल गई है।
विज्ञापन

बारिश के साथ शुक्रवार को धौलाधार सहित त्रियुंड, आदि हिमानी चामुंडा और छोटा भंगाल में काफी हिमपात हुआ है। पहाड़ियों पर बर्फ गिरने से जिले में ठंड और बढ़ गई है। ठंडी हवाओं के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा। बारिश से दिनभर बाजारों में रौनक भी कम रही। मौसम में आए इस बदलाव से स्वास्थ्य के लिहाज से भी राहत मिलने की उम्मीद है। कुल मिलाकर, आसमान से बरसी राहत की फुहारें किसानों, आमजन और पर्यावरण के लिए वरदान साबित होगी।
विज्ञापन

पेयजल योजनाएं होंगी रिचार्ज
जल शक्ति विभाग के मुख्य अभियंता दीपक गर्ग का कहना है कि धौलाधार सहित त्रियुंड की पहाड़ियों पर हुए ताजा हिमपात से जिले की पेयजल योजनाओं के लिए राहत की उम्मीद जगी है। लंबे समय से कम वर्षा और बर्फबारी न होने के कारण कई पेजयल योजनाओं के जलस्तर में कमी आ गई थी, लेकिन अब हिमपात से जलस्तर में सुधार होगा। पहाड़ियों पर जमी बर्फ धीरे-धीरे पिघलकर प्राकृतिक जल स्रोतों, नालों और धाराओं को रिचार्ज करेगी। यदि आने वाले दिनों में मौसम इसी तरह अनुकूल बना रहा और हल्का हिमपात और बारिश होती रही तो गर्मियों के दौरान भी पेयजल संकट से काफी हद तक राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई जगह बिजली बंद
जिले में वीरवार रात से जारी अंधड़ और तेज हवाओं के चलते कई क्षेत्रों में रातभर से बिजली बंद रही। इस वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। खासकर सुबह के समय बिजली उपकरण जैसे गीजर, इंडक्शन, हीटर नहीं चल पाए। ठंड के चलते लोगों को समस्याएं पेश आईं।

शुष्क ठंड से मिलेगी निजात
जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश सूद का कहना है कि बारिश से लंबे समय से जारी शुष्क ठंड से भी लोगों को राहत मिलेगी। मौसम में नमी बढ़ने से ठंडी हवाओं की तीव्रता कम होगी, जिससे जनजीवन पर पड़ रहा असर धीरे-धीरे कम होने लगेगा। शुष्क ठंड के कारण सर्दी-खांसी, बुखार और वायरल संक्रमण के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही थी। बारिश के बाद वातावरण में नमी बढ़ने से वायरस के प्रभाव में कमी आने की संभावना है, जिससे मरीजों की संख्या घट सकती है। मौसम में यह बदलाव स्वास्थ्य के लिहाज से सकारात्मक संकेत है, हालांकि लोगों को अभी भी सतर्क रहने की जरूरत है। बदलते मौसम में गर्म कपड़े पहनें, साफ-सफाई का ध्यान रखें और सर्दी-खांसी के लक्षण दिखने पर तुरंत चिकित्सकीय परामर्श लें।
बर्फबारी से पर्यटन कारोबार बढ़ने की उम्मीद
होटल एसोसिएशन स्मार्ट सिटी धर्मशाला के अध्यक्ष राहुल धीमान ने कहा कि लंबे समय बाद हुई बर्फबारी से अब पर्यटन कारोबार बढ़ने की उम्मीद कारोबारियों में जग गई है। नए साल के जश्न के बाद से पर्यटन कारोबार मंदा चल रहा था। अब ताजा हिमपात से पर्यटन कारोबार में बढ़ोतरी होगी। बर्फबारी कारोबार को बूस्ट करने का काम करेगी। अभी वीकेंड पर केवल 15 से 20 फीसदी तक ही ऑक्यूपेंसी पहुंच रही है।

बागवान रोप सकते हैं फलदार पौधे
उद्यान विभाग के उपनिदेशक अलक्ष पठानिया का कहना है कि बारिश से जमीन को काफी नमी मिल गई है। ऐसे में अब किसान-बागवान सर्दियों के मौसम में लगने वाले फलदार पौधों का रोपण कर सकते हैं। मौजूदा समय में किसान सेब, प्लम, खुबानी, अनार, जापानी फल आदि के पौधे रोपते हैं। बारिश छोटे फलदार पौैधों के लिए संजीवनी का काम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed