{"_id":"66f6b60fd26e88415d063184","slug":"shopkeepers-sitting-on-strike-got-support-from-bjp-kangra-news-c-95-1-ssml1020-148745-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: हड़ताल पर बैठे दुकानदारों को मिला भाजपा का साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: हड़ताल पर बैठे दुकानदारों को मिला भाजपा का साथ
Fri, 27 Sep 2024 07:11 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Fri, 27 Sep 2024 07:11 PM IST
विज्ञापन
शाहपुर (कांगड़ा)। शाहपुर बाजार बचाओ संघर्ष के बैनर तले पिछले छह दिन से हड़ताल पर बैठे दुकानदारों का अब शाहपुर भाजपा का भी समर्थन मिला गया है। इसको लेकर शाहपुर भाजपा के वरिष्ठ नेता राकेश चौहान ने कहा कि फोरलेन निर्माण के चलते शाहपुर बाजार को उजड़ने से बचाने के लिए अनिश्चतकालीन क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे दुकानदारों को इंसाफ मिलना चाहिए। मुख्यमंत्री सुक्खू को शाहपुर के छोटे-बड़े व्यापारियों और उन पर आश्रित लोगों की सुध लेनी चाहिए क्योंकि यह उन परिवारों की रोजीरोटी का मसला है। उन्होंने कहा कि फोरलेन निर्माण से शाहपुर बाजार उजड़ने के कारण इन छोटे-बड़े व्यापारियों के साथ इन पर आश्रित लगभग एक हजार परिवारों को रोजी रोटी की चिंता पड़ गई है।
उन्होंने कहा कि यदि आप रोजगार नहीं दे सकते तो बेरोजगार क्यों किया जा रहा है। प्रदेश का मुखिया चाहे तो शाहपुर को उजड़ने से और व्यापारियों और इन पर आश्रित लोगों को बेरोजगार होने से बचा सकता है। राकेश चौहन ने कहा कि स्थानीय विधायक एवं उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने भी आश्वासन और विश्वास दिलाया था कि शाहपुर बाजार को उजड़ने नहीं देंगे। शाहपुर भाजपा शाहपुर बाजार को उजड़ने से बचाने के लिए दुकानदारों व्यापारियों के साथ खड़ी है।