{"_id":"67cdec12577146635209c033","slug":"shareholders-of-manoh-sihal-cooperative-society-will-get-20-dividend-kangra-news-c-95-1-kng1004-168458-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: मनोह सिहाल सहकारी सभा के शेयर होल्डरों को मिलेगा 20 फीसदी लाभांश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: मनोह सिहाल सहकारी सभा के शेयर होल्डरों को मिलेगा 20 फीसदी लाभांश
Mon, 10 Mar 2025 12:59 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Mon, 10 Mar 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
रैहन (कांगड़ा)। ब्लॉक फतेहपुर के अंतर्गत सिहाल कृषि सेवा सहकारी सभा में रविवार को वार्षिक अधिवेशन का आयोजन हुआ। अधिवेशन की अध्यक्षता करते प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरुप सिंह ने सभा की रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि इस वर्ष सभा को 38 लाख के करीब का लाभ हुआ है। इसमें से शेयर होल्डरों को 20 फीसदी के करीब लाभांश दिए जाने का फैसला लिया गया।
वहीं, अधिवेशन में पहुंचे सुरिंद्र सूर्यवंशी, हुक्म देवी, कमलेश कुमारी, मनोज कुमार, केवल सिंह, वरिंद्र सिंह, गोपाल सिंह, मलकीयत सिंह, अर्जुन, अंकुश कुमार, राहुल, विक्की और विजय ने कहा कि सभा में तीन पद खाली चल रहे हैं। एक सचिव, दूसरा विक्रेता और तीसरा चपरासी का पद रिक्त है। इन पदों को भरने में सभा की ओर से की जा रही देरी से बहुत से युवा दिन प्रतिदिन ओवरएज होते जा रहे हैं। इससे उनका सभा में नौकरी करने का सपना टूटता जा रहा है। सभा में चल रहे रिक्त पदों को 15 दिन में माध्यम से भरें, ताकि युवाओं को मौका मिल सके। लोगों ने सरकार और विभाग से गुहार लगाई है कि इन खाली पदों को जल्दी भरा जाए ताकि लोगो को राहत मिल सके।