फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Shamsher from Amritsar won the Gwaltilla wrestling match.

Kangra News: अमृतसर के शमशेर ने जीता ग्वालटिल्ला का दंगल

Sun, 19 Apr 2026 11:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 19 Apr 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Shamsher from Amritsar won the Gwaltilla wrestling match.
-थुरल के कारोबारी ने पहलवानों को किया सम्मानित
विज्ञापन

-छोटी माली के विजेता पालमपुर के विशाल बने
---------
संवाद न्यूज एजेंसी
थुरल (कांगड़ा)। तीन दिवसीय ग्वालटिल्ला छिंज मेले का रविवार को बड़ी माली के साथ समापन हो गया। अमृतसर के शमशेर पहलवान ने हरियाणा के विक्की पहलवान को हराया। समापन समारोह के मुख्यातिथि थुरल के कारोबारी मुनीश राणा ने विजेता पहलवान को 30,000 रुपये, एक गागर और उपविजेता पहलवान को 21,000 रुपये दिए। उन्होंने मेला कमेटी को 21,000 रुपये दिए। मेला कमेटी प्रधान मनोहर लाल राणा ने मुख्यातिथि को पगड़ी एवं स्मृति चिह्न भेंट किया।
कुश्ती प्रतियोगिता में छोटी माली के विजेता पालमपुर के विशाल पहलवान रहे। उन्होंने अमृतसर के कर्ण पहलवान को हराया। थुरल खास पंचायत के गांव नलेहड़ निवासी बलदेव सिंह राणा ने दिवंगत माता रोशनी देवी की यादगार में विजेता पहलवान को 8000 रुपये और उपविजेता पहलवान को 7000 रुपये दिए।
विज्ञापन

मेले में बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। लड़कों की कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में शिवांश प्रथम, विवान द्वितीय और नक्ष तृतीय स्थान पर रहा। लड़कियों में शायना प्रथम, स्वास्तिका द्वितीय व मानवी राणा तृतीय रहीं। चम्मच दौड़ में शायना प्रथम, मानवी द्वितीय व रिद्धिमा तृतीय रहीं। मटका फोड़ में मन्नत प्रथम, रिद्धिमा द्वितीय और शैजल तृतीय स्थान पर रहीं। मुख्यातिथि ने विजेता बच्चों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। वहीं, वॉलीबाल प्रतियोगिता के फाइनल में केजीसी पालमपुर की टीम ने नौण थुरल टीम को हराकर प्रतियोगिता अपने नाम की। दिवंगत ठाकुर दास राणा की यादगार में उनके बेटे राकेश राणा ने विजेता टीम को 5100 रुपये और ट्रॉफी भेंट की। मुख्यातिथि ने उपविजेता टीम को 3100 रुपये और ट्रॉफी पुरस्कार दिए। इस मौके पर राजेश धीमान, बलदेव राणा, सुरजीत कटोच, देशराज, लोकू, विनोद शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed