फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Sezal is first in poster making and Shivansh is first in face painting

Kangra News: पोस्टर मेकिंग में सेजल और फेस पेंटिंग में शिवांश प्रथम

Tue, 29 Jul 2025 05:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 29 Jul 2025 05:55 AM IST
विज्ञापन
Sezal is first in poster making and Shivansh is first in face painting
नेताजी सुभाष नर्सिंग कॉलेज पालमपुर में मनाया विश्व हेपेटाइटिस दिवस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। नेताजी सुभाष नर्सिंग कॉलेज पालमपुर में सोमवार को विश्व हेपेटाइटिस दिवस सीएमओ डॉ. राजेश गुलेरी की अध्यक्षता में मनाया गया। कार्यक्रम में लगभग 600 विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी की और इसे प्रतिष्ठित अतिथियों की उपस्थिति ने विशेष बनाया। डॉ. गुलेरी ने छात्राओं से अनुरोध किया कि मरीजों और उनके परिजनों के साथ हमेशा उचित व्यवहार करें और किसी भी प्रकार के विवाद से बचें। चिकित्सा नैतिकता के सिद्धांतों का पालन करें।
यूनिवर्सल सावधानियों और सुरक्षित इंजेक्शन प्रथाओं का सख्ती से अनुसरण करें। उन्होंने कहा कि हेपेटाइटिस ए और ई दूषित जल और भोजन से फैलते हैं, जबकि हेपेटाइटिस बी और सी रक्त और असुरक्षित प्रथाओं से फैलता है। शराब-प्रेरित और ड्रग-प्रेरित हेपेटाइटिस से बचने के लिए शराब और अनावश्यक दवाओं से परहेज करें। पालमपुर अस्पताल के एमएस डॉ. तिलक भागड़ा ने कहा कि स्वच्छ और सुरक्षित जल हेपेटाइटिस ए और ई की रोकथाम के लिए महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश सूद ने बताया कि नॉन-अल्कोहलिक स्टीटो हेपेटाइटिस मोटापे और अस्वास्थ्यकर जीवनशैली से जुड़ा है। फल, सब्जियां और कम वसा युक्त संतुलित आहार, साथ ही नियमित व्यायाम इसके जोखिम को कम करते हैं। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। पोस्टर मेकिंग में सेजल, स्नेहा और पलक कश्यप प्रथम रहीं। फेस पेंटिंग प्रतियोगिता में शिवांश पहले, भावना दूसरे और कृष तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाषण प्रतियोगिता में स्नेहा, श्रेया और सितांशी, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में स्नेहा और रितिका, चिराग और अर्पित, सितांशी और शगुन प्रथम रहे। सीएमओ ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। इसके अलावा रंगोली और स्किट का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हेपेटाइटिस जागरूकता के लिए विश्व हेपेटाइटिस दिवस 2025 को दर्शाती एक मानव श्रृंखला बनाई गई और छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रदर्शन प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed