फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Server stalled, consumers returning without ration, problem in Noorpur for a week

Kangra News: सर्वर ठप, बिना राशन लौट रहे उपभोक्ता, नूरपुर में एक सप्ताह से दिक्कत

Tue, 19 Mar 2024 11:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 19 Mar 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
Server stalled, consumers returning without ration, problem in Noorpur for a week
नूरपुर(कांगड़ा)। नूरपुर क्षेत्र में सस्ते राशन के डिपुओं में सर्वर डाउन होने से राशनकार्ड उपभोक्ताओं को खाली हाथ वापस लौटना पड़ रहा है। क्योंकि पोस मशीनों का सर्वर डाउन होने से बार-बार डिपो के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। जहां तक कि सर्वर के टोल फ्री नंबर पर भी कोई कॉल नहीं उठा रहा है। जिसके चलते राशनकार्ड धारकों के साथ-साथ डिपो संचालकों भी सर्वर के चलते खासे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


राशनकार्ड धारकों ने विभाग से सर्वर की समस्या को जल्द से जल्द दूर करने की गुहार लगाई है, ताकि उन्हें राशन लेने में किसी तरह की परेशानी न झेलनी पड़े। बता दें कि सस्ते राशन के डिपुओं में पिछले करीब एक सप्ताह से सर्वर रुक-रुक कर चल रहा है। कई बार दिन में डिपुओं में सर्वर पूरी तरह बंद होने से राशन लेने पहुंचे उपभोक्ताओं की डिपुओं के बाहर लाइनें लगने की नौबत खड़ी हो रही है।
विज्ञापन


इसके चलते राशनकार्ड उपभोक्ताओं को बिना राशन लिए ही खाली हाथ वापस लौटना पड़ रहा है। राशनकार्ड धारकों के साथ-साथ डिपो संचालक भी सर्वर की समस्या से काफी परेशान हैं। उन्हें राशन के लिए डिपुओं के दो से तीन बार चक्कर काटने पड़ रहे हैं। तब जाकर राशन मिल पा रहा है। यही नहीं कई राशनकार्ड धारक डिपो संचालकों से राशन न देने पर उलझ रहे हैं, क्योंकि पोस मशीनों पर राशनकार्ड धारकों को बार-बार अंगूठा लगाना पड़ रहा है और न ही उपभोक्ताओं के मोबाइल पर ओटीपी जाता है। ऐसी स्थिति में डिपो धारक उपभोक्ताओं को राशन वितरित करने में पूरी तरह असमर्थ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय उपभोक्ताओं इच्छा देवी, गायत्री देवी, सीमा, सुधा रानी, ज्योति देवी, राकेश कुमार, राजेंद्र कुमार, प्रमोद सिंह, मुकेश कुमार, गौरव, कृष्ण चंद इत्यादि ने बताया कि पिछले कुछ दिन से राशन डिपो में सर्वर बंद होने के चलते दिन में दो से तीन बार चक्कर लगाने पड़ रहे है। पोस मशीन पर अंगूठा नहीं लगने पर खाली हाथ वापस लौटना पड़ रहा है।


खाद्य आपूर्ति विभाग के निरीक्षक मनोज कुमार का कहना है कि डिपुओं में आधार सर्वर के डाउन होने के चलते यह समस्या पेश आ रही है। इस बारे में विभाग को अवगत करवा दिया गया है, ताकि सर्वर की समस्या जल्द से जल्द क बहाल हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed