फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Seniority to be given from the date of appointment

नियुक्ति की तिथि से दी जाए वरिष्ठता

Sun, 26 Dec 2021 08:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 08:45 PM IST
विज्ञापन
Seniority to be given from the date of appointment
धर्मशाला। हिमाचल अनुबंध नियमित कर्मचारी संगठन की प्रदेश स्तरीय ऑनलाइन बैठक गूगल मीट के माध्यम से हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष मुनीष गर्ग और बाकी सभी कर्मचारियों ने यह मांग रखी कि भर्ती एवं पदोन्नति नियमों के अनुसार नियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति की तिथि से वरिष्ठता दी जाए और उनके अनुबंध काल से सेवा को कुल सेवाकाल में जोड़ा जाए।
विज्ञापन

कर्मचारियों की मांग की है कि सिनियोरिटी के विषय में कमेटी का शीघ्र गठन किया जाए और उसमें हिमाचल अनुबंध नियमित कर्मचारी संगठन के सदस्यों को भी शामिल किया जाए। प्रदेशाध्यक्ष मुनीष गर्ग के अनुसार जेसीसी की बैठक में सिनियोरिटी के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक कमेटी के गठन की घोषणा हुई थी, लेकिन जेसीसी की बैठक हुए लगभग एक महीना बीत जाने के बाद भी कमेटी का गठन नहीं हुआ है। प्रदेश सरकार को तुरंत कमेटी का गठन करना चाहिए, ताकि समय रहते इसकी सिफारिशों पर अमल हो सके। उन्होंने कहा कि नियुक्ति की तिथि से वरिष्ठता न मिलने से जूनियर कर्मचारी सीनियर होते जा रहे हैं। कर्मचारियों ने कहा कि उनका चयन भर्ती एवं पदोन्नति नियमों के अनुसार हुआ है, इसलिए उनके अनुबंध की सेवा को उनके कुल सेवाकाल में जोड़ा जाना तर्कसंगत है। उन्होंने कहा कि हिमाचल अनुबंध नियमित कर्मचारी संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही इस संबंध में अराजपत्रित कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष अश्वनी ठाकुर से शिमला में मिलेगा। बैठक में प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय कुमार, प्रदेश प्रदेश सचिव मोहन ठाकुर, उपाध्यक्ष बालकृष्ण, प्रदेश प्रचार प्रमुख मुरारी लाल, राजकीय अध्यापक जिला बिलासपुर अध्यक्ष यशवीर रणौत, जिला कांगड़ा अध्यक्ष सुनील पराशर, हमीरपुर जिलाध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार, शिमला जिलाध्यक्ष नंद लाल, विज्ञान अध्यापक संघ से विझड ब्लॉक प्रधान कमल चौहान, विजय धीमान, कन्नू शर्मा और चंबा से नरेंद आदि लगभग 70 साथियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed