पालमपुर (कांगड़ा)। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सिंगापुर में शिक्षकों के अलग-अलग भेजे गए दलों के माध्यम से शिक्षा के लिए अहम कदम उठाया है। इसी कड़ी में सिंगापुर गईं राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल पालमपुर की प्रधानाचार्य रितु जम्वाल ने कहा कि सिंगापुर में शिक्षा का ढांचा बेहद मजबूत है। इससे वहां के बच्चों को एक अच्छी शिक्षा का माहौल पैदा करवाया है।
उनका कहना है कि हिमाचल में आज भले ही अच्छी शिक्षा दी जा रही है लेकिन मुख्यमंत्री के प्रयासों से सिंगापुर भेजे गए शिक्षकों की राय पर यहां पर शिक्षा क्षेेत्र में सिंगापुर के तर्ज में कुछ कदम उठाए जाते है तो हिमाचल में एक शिक्षा के एक बेहतर ढांचा तैयार हो सकता है। जिसके आने वाले दिनों में अच्छा परिणाम निकल कर सामने आएगा। उनका कहना है कि शिक्षकों के दल का हिमाचल सरकार की ओर से सिंगापुर भेजना एक सराहनीय कदम है। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, शिक्षा सचिव राकेश कंवर, स्टेट प्रोजेक्ट डायरेक्टर राजेश शर्मा, टूअर कोऑर्डिनेटर प्रणव समेत विभाग के अन्य अधिकारियों का आभार जताया है।