फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Self-help groups will also join the TB-free campaign: Dr. Berry

स्वयं सहायता समूह भी जुड़ेंगे टीबी मुक्त अभियान से : डॉ. बेरी

Fri, 10 May 2024 04:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 10 May 2024 04:06 AM IST
विज्ञापन
Self-help groups will also join the TB-free campaign: Dr. Berry
धर्मशाला। टीबी मुक्त हिमाचल अभियान के तहत एक कार्यशाला का आयोजन वीरवार को जोनल हॉस्पिटल धर्मशाला के सभागार में किया गया। बैठक की अध्यक्षता स्वास्थ्य निदेशक डॉ. गोपाल बेरी ने की। डॉ. गोपाल बेरी निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं ने बताया कि टीवी मुक्त पंचायत अभियान के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2024 लगभग 800 ग्राम पंचायतें निर्धारित मानकों की सत्यापन के बाद टीबी मुक्त पाई गई है। भविष्य में जल्दी ही इन सभी ग्राम पंचायत को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने अनुरोध किया की स्वयं सहायता समूह, टीबी मुक्त अभियान के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र में जाकर टीबी रोग के बारे में समाज को जागरूक करें ताकि इस रोग का खत्म किया जा सके।
विज्ञापन

क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम में समाज के हर वर्ग की सक्रिय भागीदारी की आवश्यकता है। जन जागरण अभियान के माध्यम से लोगों में टीबी रोग के प्रति गलत धारणाओं और भ्रांतियां को खत्म करना है। उन्होंने कहा कि क्षय रोग एक श्वास संबंधी संक्रमण है, वर्ष 2018 में क्षय रोग उन्मूलन का पहला विचार रखा गया था। उन्होंने कहा की आज के इस उन्नत समाज में भी इतनी भ्रान्तियां और गलतफहमियां फैली हुई हैं। समाज को इन भ्रांतियां को मुक्त करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि टीबी फैलने के बारे में बुनियादी तथ्यों की जानकारी नहीं होने के कारण, कलंकित मानसिकता और भेदभाव को ईंधन मिल रहा है।
विज्ञापन

डॉ. अशोक भारद्वाज नेशनल टास्क फोर्स, अध्यक्ष ने चर्चा में हिस्सा लेते हुए कहा कि भारत सरकार ने साल 2025 तक भारत को टीबी मुक्त राष्ट्र बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। हिमाचल प्रदेश टीवी मुक्त भारत अभियान में अग्रिम भूमिका निभा रहा है। राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा अब सामुदायिक स्तर पर क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम चलाकर जनभागीदारी बढ़ाने का फैसला किया है। टीबी रोग की समय पर जांच हो ताकि टीबी की बीमारी को फैलने से बचाया जा सकता है। टीवी लाइलाज बीमारी नहीं है इसका इलाज संभव है। लक्षण दिखने पर मरीज को तुरंत अपनी जांच करवानी चाहिए।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश गुलेरी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की पहल पर जिला कांगड़ा में ‘निक्षय मित्र’ कार्यक्रम के जरिए टीबी को खत्म करने का जनभागीदरी अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत निक्षय मित्र बनने वाले मरीजों को पोषण, डायग्नोस्टिक और रोजगार के स्तर पर मदद की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed