फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Screws on mining mafia, 120 metric tons of sand and gravel seized

थुरल क्षेत्र में अवैध खनन पर शिंकजा, 120 मीट्रिक टन सामाग्री जब्त

Tue, 23 Aug 2022 11:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Screws on mining mafia, 120 metric tons of sand and gravel seized
न्यूगल खड्ड की तरफ जाने वाले ट्रैक्टर योग्य मार्गों को गड्ढे खोदकर किया गया बंद। - फोटो : Kangra
धर्मशाला। कांगड़ा जिले के थुरल क्षेत्र में अवैध खनन करने वालों पर प्रशासन ने शिकंजा कस दिया है। मंगलवार को थुरल क्षेत्र की न्यूगल खड्ड से अवैध तरीके से एकत्रित की गई 120 मीट्रिक टन रेत, बजरी जब्त की गई है।
विज्ञापन

उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि अवैध खनन पर पूर्णतया अंकुश लगाने के लिए एसडीएम, पुलिस प्रशासन तथा खनन विभाग को संयुक्त निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी के तहत मंगलवार को एसडीएम धीरा आशीष शर्मा, खनन अधिकारी राजीव कालिया, थाना प्रभारी, तहसीलदार तथा लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए थुरल क्षेत्र में विभिन्न जगहों पर खड्डों से अवैध तरीके से एकत्रित 120 मीट्रिक टन के करीब रेत तथा बजरी जब्त की है। खड्डों की तरफ जाने वाले रास्तों को बंद कर दिया गया है। जब्त रेत तथा बजरी की नियमानुसार नीलामी की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध खनन को रोकने के लिए जिला प्रशासन अभियान आरंभ करेगा। इसमें आम जनमानस का सहयोग भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि अवैध खनन से पुलों तथा पेयजल स्कीमें इत्यादि के क्षतिग्रस्त होने की संभावना बनी रहती है। इसके साथ ही खड्डों का स्वरूप भी बदलता है। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर अवैध खनन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा तथा अवैध खनन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed