{"_id":"6250814c78e9fa4f9b4f2b2f","slug":"scooty-stolen-from-jasoor-was-found-in-pathankot-in-december-kangra-news-sml405119770","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिसंबर में जसूर से चोरी हुई स्कूटी पठानकोट में की बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिसंबर में जसूर से चोरी हुई स्कूटी पठानकोट में की बरामद
विज्ञापन
जसूर(कांगड़ा)। दिसंबर में जसूर बाजार से चोरी हुई स्कूटी पठानकोट में बरामद की गई है। पठानकोट पुलिस ने इस मामले में एक चोर गिरोह को पकड़ा था, जिसके कब्जे से यह स्कूटी बरामद हुई है।
स्कूटी के मालिक बलदेव पठानिया ने बताया कि दिसंबर माह में जसूर बाजार से उनकी स्कूटी चोरी हो गई थी। इस संदर्भ में उन्होंने नूरपुर पुलिस थाना में शिकायत भी दर्ज करवाई थी, लेकिन तमाम छानबीन करने के बाद भी स्कूटी का कोई सुराग नहीं लगा। उन्होंने बताया कि मार्च माह के अंतिम सप्ताह में उन्हें पठानकोट से पंजाब पुलिस की कॉल आई, जिसमें उनकी स्कूटी मिलने की बात की गई। उन्होंने बताया कि पंजाब पुलिस ने झांकोलाड़ी के नजदीक नाका लगाया था। वहां से एक युवक चोरी की स्कूटी पर सवार होकर जा रहा था। पुलिस ने जब युवक से स्कूटी के दस्तावेज मांगे तो उन्हें शक हुआ। सख्ती से पूछताछ करने पर युवक ने बताया कि यह स्कूटी उसने जसूर बाजार से चुराई है। युवक से और भी कई दोपहिया वाहन बरामद हुए हैं।
थाना प्रभारी नूरपुर कल्याण सिंह ने बताया कि नूरपुर में बाइक चोरी मामले में गिरफ्तार सरना निवासी गुरप्रीत के दूसरे प्रमुख साथी व मुख्य सरगना की तलाश जारी है। उसके पकड़े जाने पर क्षेत्र में हुई दोपहिया वाहनों की चोरियों की सारी कड़ियां खुलने की उम्मीद है।