फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Scooty collides with bus in Palampur, youth dies

पालमपुर में बस से स्कूटी टकराने से एक युवक की मौत

Thu, 12 May 2022 12:09 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Scooty collides with bus in Palampur, youth dies
पालमपुर (कांगड़ा)। बैजनाथ से जम्मू जा रही परिवहन निगम की बस के साथ टकराने से स्कूटी के पीछे युवक की मौत हो गई। मृतक युवक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बुधवार शाम को परिवहन निगम नगरोटा डिपो की बस बैजनाथ से जम्मू जा रही थी। बस पालमपुर बस अड्डे से निकली ही थी कि करीब 100 मीटर दूर नगरी वाईपास के पास एक स्कूटी बस से टकरा गई। हादसे में स्कूटी के पीछे बैठे युवक की मौत हो गई, जबकि स्कूटी चला रहा युवक मौके से फरार हो गया है। मृतक युवक का अभी कोई पता नहीं चल पाया है कि यह कहां का है और इसका क्या नाम है। वहीं पुलिस स्कूटी के चालक की तलाश कर रही है। स्कूटी चालक के पकड़े जाने के बाद ही मृतक युवक की शिनाख्त हो सकेगी। पुलिस की मानें तो मृतक युवक के पास पहचान के लिए कुछ भी नहीं है। उसके पास मोबाइल भी नहीं है। उधर, डीएसपी पालमपुर ने कहा कि परिवहन निगम की बस के साथ टकराने से एक युवक की मौत हुई है। पुलिस स्कूटी चालक की तलाश कर रही है। हादसा कैसे हुआ है पुलिस इसकी जांच कर रही है। वहीं आरएम नगरोटा बगवां राजकुमार ने कहा कि जम्मू जा रही सवारियों के लिए दूसरी बस भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed