फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   School students witnessed the proceedings of the assembly.

Kangra News: स्कूली विद्यार्थियों ने देखी विस की कार्यवाही

Thu, 04 Dec 2025 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
School students witnessed the proceedings of the assembly.
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल साहला के विद्यार्थी मुलाका
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

साहला स्कूल के विद्यार्थियों ने विस अध्यक्ष से की भेंट
धर्मशाला। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल साहला (भटियात) के विद्यार्थी तपोवन विधानसभा में चल रहे शीतकालीन सत्र की कार्यवाही देखने के लिए पहुंचे। उन्होंने सदन की कार्यवाही देखने से पहले विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया से मुलाकात की। विद्यार्थियों ने विधानसभा अध्यक्ष से कार्यवाही, विधानसभा की भूमिका, गठन और स्पीकर पद के महत्व पर जानकारी देने का आग्रह किया। इसका विस अध्यक्ष ने सिलसिलेवार उत्तर देते हुए कहा कि विधानसभा एक राज्य का कानून बनाने वाला सदन है। जैसे हमारे स्कूल में अलग-अलग कक्षाएं होती हैं, वैसे ही राज्य में अलग-अलग क्षेत्र होते हैं। हर क्षेत्र से एक नेता चुना जाता है, जिसे विधायक कहते हैं। ये विधायक मिलकर विधानसभा बनाते हैं। विधानसभा का मुख्य काम राज्य के लोगों के लिए कानून बनाना है। जैसे स्कूल में नियम होते हैं, वैसे ही राज्य को चलाने के लिए कानून जरूरी होते हैं। विद्यार्थियों से संवाद के दौरान पठानिया ने कहा कि जिस राजनीतिक दल के सबसे ज्यादा विधायक जीतते हैं, वह दल मिलकर सरकार बनाता है। सरकार का मुखिया

मुख्यमंत्री कहलाता है। विधानसभा में विधायक सरकार से लोगों की समस्याओं के बारे में सवाल पूछते हैं और सरकार को उसका जवाब देना होता है। विपक्ष का काम सरकार के कामों पर नजर रखना और लोगों की आवाज उठाना होता है। विधान सभा में किसी भी मुद्दे पर खूब बहस होती है जिसमें विधायक अपनी-अपनी राय रखते हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने सभी विद्यार्थियों को सदन के अंदर होने वाली कार्यवाही को देखने के लिए आमंत्रित भी किया और सभी बच्चों को अपनी ओर से शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed