फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Scarcity in Dharamshala, water flowing wastefully from the tank in Tapovan

Kangra News: धर्मशाला में किल्लत, तपोवन में टैंक से व्यर्थ बह रहा पानी

Fri, 28 Nov 2025 01:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 28 Nov 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Scarcity in Dharamshala, water flowing wastefully from the tank in Tapovan
धर्मशाला। स्मार्ट सिटी धर्मशाला में इन दिनों लोगों को पेयजल की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, दूसरी ओर सरकार के द्वार यानी विधानसभा परिसर तपोवन में बने ओवरहेड टैंक से पानी व्यर्थ बह रहा है।
विज्ञापन

वीरवार को विधानसभा परिसर के गेट नंबर दो के बाहर बना जल शक्ति विभाग का ओवरहेड टैंक भर गया था और पानी नीचे व्यर्थ बहता रहा। विभाग के अधिकारियों और लाइनमैन की लापरवाही के कारण काफी पानी बर्बाद होता रहा। वहां से गुजरने वाले लोगों में यह ही चर्चा रही कि सरकार के डर से विभाग ने इतना पानी भेज दिया है कि उसे संभाला ही नहीं जा रहा है। दूसरी ओर धर्मशाला में लोग पानी की एक-एक बूंद के लिए तरह रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान जिला प्रशासन ने जल शक्ति विभाग को निर्देश दिए थे कि तपोवन में पानी की सप्लाई में कोई कमी नहीं आनी चाहिए। हैरत की बात तो यह है कि पानी टैंक में पूरा होने के बाद भी सप्लाई को बंद नहीं किया गया, जिससे अन्य लोगों के हिस्से का पानी जंगल में व्यर्थ बहता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर धर्मशाला के विभिन्न क्षेत्रों में पिछले दो से तीन दिन से पानी की सप्लाई नहीं आ रही है। इसमें गुरुद्वारा रोड, कोतवाली, रामनगर और श्यामनगर आदि क्षेत्र शामिल हैं। लोगों ने विभाग से मांग की है कि पानी की बर्बादी की बजाय उसे अन्य लोगों को मुहैया करवाया जाए ताकि किसी प्रकार की परेशानी न हो।

विधानसभा परिसर के पास बने ओवरहेड टैंक में पानी बर्बाद बहने का मामला सामने आया है। विभाग के कर्मचारियों को निर्देश दिए जाएंगे कि पानी व्यर्थ न बहे, इसका पूरा ध्यान रखा जाए। समय पर पानी की सप्लाई को बंद कर दिया जाए।

-सुमित कटोच, अधिशासी अभियंता, जल शक्ति विभाग, मंडल धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed