फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Sartaj and Kamalheer will create a stir in Indora Utsav

Kangra News: इंदौरा उत्सव में सरताज और कमलहीर मचाएंगे धमाल

Thu, 05 Dec 2024 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Sartaj and Kamalheer will create a stir in Indora Utsav
13 से 14 दिसंबर को होगा इंदौरा उत्सव का आयोजन
विज्ञापन

समापन समारोह में मुख्यमंत्री सुक्खू होंगे मुख्यातिथि
संवाद न्यूज एजेंसी
डमटाल (कांगड़ा)। इंदौरा में पहली बार इंदौरा उत्सव के नाम से एक भव्य मनोरंजन एवं प्रतिभा प्रदर्शन का कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है। 13 और 14 दिसंबर को यह आयोजन वेलफेयर एंड डेवलपमेंट सोसायटी के सौजन्य से होगा। इसको लेकर इंदौरा के विधायक मलेंद्र राजन ने अनौपचारिक बातचीत में बताया कि क्षेत्र के लिए यह अपनी तरह का पहला ऐसा कार्यक्रम होगा जो इंदौरा उत्सव के नाम से आयोजित किया जाएगा। क्योंकि यह कार्यक्रम इंदौरा में आयोजित किया जा रहा है इसलिए इंदौरा पंचायत के प्रधान भोपाल कटोच इसके संरक्षक होंगे।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण अंतरराष्ट्रीय सूफी गायक सतिंद्र सरताज व कमल हीर होंगे। वहीं हिमाचल का प्रसिद्ध पुलिस बैंड हार्मनी ऑफ द पाइन्स और प्रसिद्ध गायक ईशांत भारद्वाज भी अपनी प्रस्तुतियों से समां बांधेंगे। उन्होंने कहा कि उत्सव का कशुभारंभ कृषि एवं पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार करेंगे जबकि दूसरे दिन मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खु कार्यक्रम के मुख्यातिथि होंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय प्रतिभा को बड़ा मंच प्रदान करना है और इस कार्यक्रम में इंदौरा क्षेत्र के विभिन्न विधाओं के कलाकारों को भी उत्सव के दौरान अपनी कला का प्रदर्शन करने का अवसर प्रदान किया जाएगा। विधायक मलेंद्र राजन ने बताया कि उत्सव के दौरान उपमंडल इंदौरा के विभिन्न स्वयं सहायता समूहों एवं महिला मंडलों की ओर से हस्त निर्मित एवं सकल घरेलू उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी।इसके अतिरिक्त विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed