{"_id":"64c2b642e540b6babb05d1a9","slug":"sarathi-campaign-will-play-an-important-role-against-drugs-sp-kangra-news-c-95-1-ssml1020-5641-2023-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे के खिलाफ अहम भूमिका निभाएगी सारथी मुहिम : एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे के खिलाफ अहम भूमिका निभाएगी सारथी मुहिम : एसपी
विज्ञापन
नूरपुर (कांगड़ा)। युवा पीढ़ी को नशे के चंगुल से बाहर निकालने और प्रदेश सरकार की नशे के खिलाफ जारी लड़ाई में समाज को जागरूक करने में सारथी मुहिम महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। यह बात जिला पुलिस अधीक्षक अशोक रतन ने स्थानीय मिनी सचिवालय में नूरपुर जिला पुलिस, प्रशासन, फॉरेंसिक और स्वास्थ्य विभाग के सयुंक्त तत्वावधान में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति समाज में जागरूकता फैलाने के लिए सारथी नाम से तैयार की गई विशेष मुहिम के शुभारंभ अवसर पर बोलते हुए व्यक्त किए।
इस मौके पर एसडीएम गुरसिमर सिंह और डीएसपी विशाल वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। अशोक रतन ने बताया कि इस सारथी मुहिम का मुख्य उद्देश्य समाज में नशे के खिलाफ जारी लड़ाई के बारे में लोगों को जागरूक करने के साथ युवा पीढ़ी को नशे की लत से बचाना है। इस मुहिम को आगे बढ़ाने के लिए पंचायतों के साथ शिक्षण संस्थानों में जागरूकता मुहिम शुरू की जाएगी।
नशे की बुराई को जड़ से खत्म करने के लिए प्रयासरत
एसडीएम गुरसिमर सिंह ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि नशा वर्तमान में, काफी गंभीर सामाजिक बुराई का रूप धारण कर चुका है और हमारा प्रदेश भी इससे अछूता नहीं रहा है। प्रदेश सरकार नशाखोरी की प्रवृति और इससे उत्पन्न होने वाली समस्याओं से निपटने के लिए काफी संवेदनशील एवं सतर्क है और इस बुराई को जड़ से खत्म करने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि पुलिस और प्रशासन की ओर से जो विशेष मुहिम की शुरुआत की है उसके आने वाले समय पर सार्थक परिणाम प्राप्त होंगे।