फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Sanskrit language is the mother of the best rituals: Udayalak Sharma

संस्कृत भाषा श्रेष्ठतम संस्कारों की जननी : उद्यालक शर्मा

Sun, 10 Aug 2025 05:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 10 Aug 2025 05:17 AM IST
विज्ञापन
Sanskrit language is the mother of the best rituals: Udayalak Sharma
चौकी मंदिर के प्रांगण में संस्कृत दिवस पर कार्यक्रम
विज्ञापन

रैत (कांगड़ा)। शाहपुर उपमंडल के सूहड़ी स्थित चौकी मंदिर के प्रांगण में संस्कृत दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंदिर कमेटी के मीडिया प्रभारी उद्यालक शर्मा ने कहा कि श्रावण पूर्णिमा के दिन रक्षा बंधन, वेद माता गायत्री जयंती के साथ संस्कृत दिवस का धार्मिक पर्व भी भारतवर्ष में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है़। इसी के मद्देनजर मंदिर के प्रांगण में संस्कृत संगोष्ठी का आयोजन किया गया ।

उद्यालक शर्मा ने बताया कि संस्कृत सभी भारतीय भाषाओं की जननी है़। श्रेष्ठ संस्कार प्रदान करने वाली विश्व में एकमात्र भाषा संस्कृत ही है़। विदेशों में भी कई ऐसे उच्च शिक्षण संस्थान हैं, जिसमें संस्कृत और भगवद्गीता अनिवार्य विषय के तौर पर शामिल किए गए हैं। इसी तर्ज पर संपूर्ण भारत के शिक्षण संस्थानों में इनका पठन-पाठन अनिवार्य तौर पर होना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान विश्व कल्याणार्थ स्वस्ति पाठ और यज्ञ का आयोजन भी किया गया। संगोष्ठी में मंदिर पुजारी पंकज शर्मा, अनीश शास्त्री, मुनीष शर्मा, नवीन शास्त्री, प्रवेश शास्त्री सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed