{"_id":"da25bff25bb39765b7b7b52c8b5c45f4","slug":"sangh-dimand-nursury-classes-in-govt-school-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी स्कूलों में नर्सरी क्लासें शुरू हों : संघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी स्कूलों में नर्सरी क्लासें शुरू हों : संघ
ब्यूरो/अमर उजाला, कांगड़ा
Updated Thu, 04 Feb 2016 07:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नूरपुर (कांगड़ा)। प्राथमिक शिक्षक संघ की नूरपुर खंड इकाई का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को हलके के विधायक अजय महाजन की अगुवाई में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मिला तथा अपनी लंबित मांगों को लेकर मांगपत्र सौंपा।
विज्ञापन
जिसमें मुख्य रूप से 12-13 साल से कार्यरत प्राथमिक सहायक अध्यापकों को नियमित करने, 4-9-14 का सेवा लाभ देने, अनुबंध जेबीटी अध्यापकों को 10300 जमा 4200 रुपये का वेतन देने व पांच वर्ष में नियमित करने, वर्ष 2005 के बाद नियमित सभी अध्यापकों को पेंशन लाभ देने, सभी प्राथमिक पाठशालाओं में दो नियमित अध्यापक, नर्सरी अध्यापक व सत्र 2016-17 से नर्सरी की क्लासें शुरू करने, अध्यापकों की प्रतिनियुक्ति पढ़ाई के अलावा अन्य किसी कार्य में न करने इत्यादि मांगों को पूरा करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
इस दौरान खंड प्रधान अजय सहोत्रा, महासचिव कुलदीप पठानिया, वरिष्ठ उपप्रधान विनोद पठानिया, कोषाध्यक्ष जोगिंद्र सिंह, मुख्य सलाहकार पुरुषोतम शर्मा, चैन सिंह, राजेश धीमान इत्यादि मौजूद रहे। वहीं, प्राथमिक सहायक अध्यापक संघ का भी एक प्रतिनिधिमंडल अपनी मांगों को लेकर विधायक अजय महाजन की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मिला। संघ के पदाधिकारियों ने पैट अध्यापकों की नियमितीकरण की मांग को प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि ये अध्यापक पिछले 13 सालों से नियमितीकरण की राह ताक रहे है।
विज्ञापन
हालांकि, इन अध्यापकों ने छह साल का प्रशिक्षण भी हासिल कर लिया है, जोकि नियमानुसार सिर्फ दो साल का होना चाहिए था। जबकि 3412 अध्यापकों में से 1150 प्राथमिक सहायक अध्यापक बीएड पास हैं। शेष अध्यापकों ने भी दो साल का डिप्लोमा कर रखा है। मुख्यमंत्री ने प्राथमिक शिक्षक संघ व पैट अध्यापकों की जायज मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर संघ के खंड प्रधान विपिन कौशल, राजा का तालाब इकाई के प्रधान कुलदीप सिंह, संजीवन, चमन सिंह इत्यादि मौजूद रहे।