{"_id":"68618efeed12c411970c0f08","slug":"samar-handa-defeated-vihaan-in-under-9-kangra-news-c-95-1-kng1037-183882-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: अंडर-9 में समर हांडा ने विहान को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: अंडर-9 में समर हांडा ने विहान को हराया
Mon, 30 Jun 2025 12:37 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Mon, 30 Jun 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
कांगड़ा। कूपर खेल परिसर कांगड़ा में दिवंगत जीएस बाली की याद में रविवार को तीन दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता शुरू हुई। इसका शुभारंभ रविवार काे नगराेटा के विधायक आरएस बाली ने किया। अंडर-9 वर्ग में पहले मैच में समर हांडा ने विहान महाजन को हराया। इसके बाद अभिमन्यु ने अभियुक्त भारद्वाज, शिवांश गुप्ता ने शिवम को हराया। अंडर-11 वर्ग में रुद्रा ने तरसीत, भिवान महाजन ने उत्कर्ष, अंडर-13 में आदर्श ने वंश पंडित को हराया, जबकि दीपक ने आरुष को मात दी और तवीश चाैधरी ने अनवीत ठाकुर को हराया। अंडर-15 में कनव ने अर्थव, तनुश पराशर ने आर्यन, वेदांत ने अमन कालरा को मात दी।
वहीं, अंडर-17 में लक्ष्मण ने अमन कालरा , शिवांश ने गुरजीत, नमन ने दक्ष को पराजित किया। अंडर-19 के मुकाबले में अनीश भारद्वाज ने मरीनल, लक्ष्मण ने जतिन और अर्पित ने अमाेद सिंह को हराया। आरएस बाली का परिसर में पहुंचने पर परिसर के अध्यक्ष रविंद्र कपूर और अन्य ने स्वागत किया। रविंद्र कपूर ने बताया इस प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों के 436 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। विभिन्न वर्ग की प्रतियोगिताओं के लिए लगभग तीन लाख रुपये की इनामी राशि बांटी जाएगी।