फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Saliyana Chhinj fair begins with a grand procession

Kangra News: भव्य शोभायात्रा के साथ सलियाणा छिंज मेला शुरू

Sun, 29 Mar 2026 08:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 29 Mar 2026 08:47 AM IST
विज्ञापन
Saliyana Chhinj fair begins with a grand procession
सलियाणा में छिंज मेले के शुभारंभ पर निकाली भव्य शोभायात्रा। संवाद
पंचरुखी (कांगड़ा)। ऐतिहासिक राज्य स्तरीय सलियाणा छिंज मेला शनिवार को भव्य शोभायात्रा और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शुरू हो गया। आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल तथा कानून मंत्री यादविंद्र गोमा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत कर मेले का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने सलियाणा में पूजा-अर्चना के बाद झंडा रस्म निभाई और अखाड़े में कुश्तियों की शुरुआत करवाई।
विज्ञापन

जनसभा को संबोधित करते हुए मंत्री यादविंद्र गोमा ने कहा कि 200 सालों से लगातार मनाया जा रहा यह मेला इस क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार इस मेले को और भव्य बनाने के लिए प्रयासरत है। इसी कड़ी में खेल मैदान को चौड़ा करने और अखाड़े के सुदृढ़ीकरण के लिए लाखों रुपये खर्च किए गए हैं, ताकि पहलवानों और दर्शकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
विज्ञापन

इस अवसर पर मेला कमेटी के अध्यक्ष एवं एसडीएम पालमपुर डॉ. ओपी यादव ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। कार्यक्रम में बीसीसी अध्यक्ष जसवंत डडवाल, तहसीलदार अभिषेक भास्कर, बीडीओ पंचरुखी मनीष कुमार, बीडीओ लंबागांव सिकंदर कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, स्थानीय नेता और भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। छिंज मेले के पहले दिन ही अखाड़े में पहलवानों के दांव-पेंच देखने के लिए लोगों का भारी हुजूम उमड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed