फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Safety test to be conducted at Indrunag paragliding site before flights.

Kangra News: उड़ानों से पहले इंद्रूनाग पैराग्लाइडिंग साइट का होगा सेफ्टी टेस्ट

Fri, 21 Aug 2026 03:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 21 Aug 2026 03:04 AM IST
विज्ञापन
Safety test to be conducted at Indrunag paragliding site before flights.
धर्मशाला। पैराग्लाइडिंग के आगामी विंटर सीजन में इंद्रूनाग टेकऑफ साइट से उड़ानें शुरू करने से पहले सुरक्षा व्यवस्था और बुनियादी प्रबंधों का गहन निरीक्षण किया जाएगा। पर्यटन विभाग की विशेष टीम सितंबर माह में सीजन की शुरुआत के साथ साइट का दौरा कर सभी तय सुरक्षा मानकों की पड़ताल करेगी। निरीक्षण में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त और मानकों के अनुकूल पाए जाने के बाद ही व्यावसायिक उड़ानों की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन

विभाग के अनुसार, पर्यटकों और पायलटों की सुरक्षा सर्वोपरि है। विभागीय टीम टेकऑफ साइट की धरातलीय स्थिति, सुरक्षा उपकरण, उड़ान संचालन प्रबंधन और आपातकालीन व्यवस्थाओं को परखेगी।
विज्ञापन

----------
मानसून के बाद साइट की जांच जरूरी
मानसून के दौरान भारी बारिश और मौसम में बदलाव के कारण टेकऑफ व लैंडिंग साइटों की स्थिति प्रभावित होती है। ऐसे में उड़ानें दोबारा शुरू करने से पहले व्यवस्थाओं की समीक्षा करना अनिवार्य है। यदि कोई खामी पाई जाती है तो उसे तुरंत दुरुस्त करने के निर्देश दिए जाएंगे। विभागीय हरी झंडी मिलने के बाद ही उड़ानें शुरू होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो माह के लिए रहता है प्रतिबंध
मानसून और सुरक्षा कारणों के चलते इंद्रूनाग साइट पर दो महीने के लिए पैराग्लाइडिंग गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध रहता है। प्रतिबंध हटने के बाद 15 सितंबर से यहां एक बार फिर साहसिक उड़ानें शुरू होने जा रही हैं।

इंद्रूनाग पैराग्लाइडिंग साइट का टीम की ओर से विस्तृत निरीक्षण किया जाएगा। यदि साइट पर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या कमी पाई जाती है तो उसे ठीक करवाने के बाद ही सुरक्षित और सुचारू रूप से पैराग्लाइडिंग गतिविधियों का संचालन सुनिश्चित किया जाएगा। -विनय धीमान, जिला पर्यटन विकास अधिकारी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed