फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Safety and standards inspected at the de-addiction center in Barot

Kangra News: नशा मुक्ति केंद्र बरोट में की सुरक्षा और मानकों की जांच

Sun, 05 Apr 2026 07:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 05 Apr 2026 07:49 AM IST
विज्ञापन
Safety and standards inspected at the de-addiction center in Barot
रैहन (कांगड़ा)। पुलिस जिला नूरपुर के अंतर्गत नशा मुक्ति केंद्रों की कार्यप्रणाली और सुरक्षा मानकों को परखने के लिए विशेष अभियान छेड़ दिया गया है। इसी कड़ी में शनिवार को बरोट स्थित नशा मुक्ति केंद्र में पुलिस टीम ने औचक निरीक्षण किया। एसएचओ फतेहपुर के नेतृत्व में पहुंची टीम ने केंद्र के पंजीकरण दस्तावेजों से लेकर दवाओं के स्टॉक तक की पड़ताल की।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान पुलिस ने दवाओं के वितरण से संबंधित रजिस्टरों की जांच की ताकि किसी भी तरह की अनियमितता न हो। इसके अलावा केंद्र में भर्ती मरीजों को दी जा रही मूलभूत सुविधाओं और उनकी स्वास्थ्य स्थिति का भी जायजा लिया गया। जांच के समय केंद्र में कुल 33 मरीज उपचाराधीन पाए गए, जो नियमित रूप से काउंसलिंग सत्रों में भाग ले रहे थे।
विज्ञापन

पुलिस की इस सघन जांच के दौरान बरोट स्थित केंद्र में सभी व्यवस्थाएं नियमानुसार और संतोषजनक पाई गईं। एसपी नूरपुर कुलभूषण वर्मा ने बताया कि नशे के खिलाफ अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए इस तरह के औचक निरीक्षण भविष्य में भी जारी रहेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed