फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Sachin Sharma may get the command of BJP Kangra President for the second time

Kangra News: सचिन शर्मा को दूसरी बार मिल सकती है भाजपा कांगड़ा अध्यक्ष की कमान

Mon, 06 Jan 2025 07:37 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2025 07:37 AM IST
विज्ञापन
Sachin Sharma may get the command of BJP Kangra President for the second time
सचिन शर्मा को दूसरी बार मिल सकती है भाजपा कांगड़ा अध्यक्ष की कमान
विज्ञापन

नवंबर 2023 में हुई है जिला अध्यक्ष की नियुक्ति, अभी डेढ़ साल का कार्यकाल हुआ पूरा
धर्मशाला सीट पर बीते वर्ष हुए विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी को मिली थी जीत
पालमपुर और देहरा जिला अध्यक्ष के नाम का एलान, कल मिलेगा कांगड़ा-चंबा को अध्यक्ष
प्रवीण प्रकाश कुमार
धर्मशाला। पालमपुर और देहरा के जिला अध्यक्ष के नाम का रविवार को एलान होने के बाद सोमवार को कांगड़ा और चंबा के भाजपा संगठनात्मक जिलों के अध्यक्ष के नाम की घोषणा हो जाएगी। कयास लगाए जा रहे हैं कि संगठनात्मक जिला कांगड़ा के वर्तमान भाजपा जिला अध्यक्ष सचिन शर्मा को दूसरी बार जिला अध्यक्ष की कमान मिल सकती है। इसके तीन प्रमुख कारण माने जा रहे हैं।
पहला यह कि सचिन शर्मा की जिला अध्यक्ष के पद पर नियुक्ति जुलाई 2023 में हुई और अभी तक उन्होंने करीब डेढ़ साल का कार्यकाल ही पूरा किया है। पार्टी संविधान के अनुसार तीन साल का कार्यकाल निर्धारित है।
विज्ञापन

दूसरा कारण यह है कि अप्रैल 2024 में धर्मशाला विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुधीर शर्मा को जीत दिलाने में भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ. विशाल नैहरिया के साथ ही जिला अध्यक्ष सचिन शर्मा की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सुधीर शर्मा की चुनाव में जीत की राह भाजपा के संगठन की वजह से आसान हुई। सचिन शर्मा का विधानसभा क्षेत्र भी धर्मशाला सदर ही है और उनकी शिक्षा धर्मशाला में ही हुई है। भाजपा में आने से पूर्व वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और आरएसएस में काफी सक्रिय रहे हैं और प्रांत उपाध्यक्ष और नगर अध्यक्ष पद पर काम कर चुके हैं। विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की जीत की वजह से ही धर्मशाला मंडल में डॉ. विशाल नैहरिया को भी गत दिवस मंडल अध्यक्ष की दूसरी बार कमान मिली है। अब सचिन शर्मा को भी दूसरी बार जिला अध्यक्ष की कमान मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरा कारण यह है कि पालमपुर के जिला अध्यक्ष हरदत्त शर्मा, देहरा के अध्यक्ष संजीव शर्मा और नूरपुर के जिला अध्यक्ष रमेश राणा भाजपा संगठनात्मक जिला के अध्यक्ष के पद पर दो-दो बार यानि छह-छह साल का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं। इस वजह सचिन के नाम पर पार्टी हाईकमान दूसरी बार विचार कर सकती है।

बाक्स:
ये नाम भी हैं जिला अध्यक्ष की दौड़ में शामिल
धर्मशाला से पूर्व विधायक विशाल नैहरिया और पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रभूषण नाग के नाम भी जिला अध्यक्ष की सूची में शामिल हैं। गत दिवस आयोजित रायशुमारी बैठक में सचिन शर्मा के अलावा विशाल नैहरिया और चंद्रभूषण नाग के नाम पर भी चर्चा हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed