फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Russian woman living in Beed forest, villagers asked for investigation

Kangra News: बीड़ के जंगल में रह रही रूस की महिला, ग्रामीणों ने मांगी जांच

Sat, 18 May 2024 03:49 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2024 03:49 AM IST
विज्ञापन
Russian woman living in Beed forest, villagers asked for investigation
बैजनाथ (कांगड़ा)। पैराग्लाइडिंग के लिए विश्व प्रसिद्ध बीड़ बिलिंग घाटी की बीड पंचायत के तहत आश्रम के ऊपर घने जंगल में रह रही विदेशी महिला गांव के लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। इसको लेकर पंचायत ने पुलिस को भी अवगत करवाया है। रूस की यह 40 वर्षीय महिला गत एक वर्ष से अकेले इस सुनसान स्थान पर एक बड़े पत्थर के नीचे तंबू में रह रही है। एक सप्ताह पूर्व बीड़ के पंचायत प्रधान सुरेश ठाकुर, उपप्रधान कपिल शर्मा और महिला मंडल की सदस्यों ने इस स्थान पर दस्तक दी थी, लेकिन उस समय महिला वहां नहीं थी। महिला दिन के समय इधर-उधर चली जाती है और शाम के समय ही यहां आती है।
विज्ञापन


पंचायत प्रधान सुरेश ठाकुर ने बताया कि तंबू में एक स्लीपिंग बैग और एक छोटा गैस सिलिंडर पड़ा हुआ था और तीन चार घंटे इंतजार के बाद भी महिला नहीं मिल सकी। उन्होंने बताया कि लड़ गलू नाम के इस स्थान तक पहुंचाने के लिए तीन किलोमीटर का पैदल रास्ता तय करना पड़ता है। इसके पास ही बीड़ नाला है और यहां से ही बीड़ और निचले गांव के लोगों के लिए पेयजल की आपूर्ति की जाती है। उन्होंने बताया कि इस महिला के पास विदेशी आते रहते हैं और नाले के पानी को भी गंदा करते हैं। उनका कहना है कि महिला को लेकर गांव के लोगों में संदेह है और गांववासी इसकी जांच चाहते हैं। वन विभाग के आरओ पवन ने बताया कि उन्हे इसकी जानकारी नहीं है और इसकी जांच की जाएगी। वहीं, इस संदर्भ में एसडीएम देवी चंद ठाकुर ने बताया कि पुलिस को इस मामले की जांच करने के निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed