फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Rural hut opened in Souhra

Kangra News: सौहड़ा में खुला ग्रामीण हट

Mon, 10 Nov 2025 08:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 10 Nov 2025 08:08 AM IST
विज्ञापन
Rural hut opened in Souhra
सौहड़ा में ग्रामीण हट महिला मंडल भवन का उद्घाटन करते जिला परिषद अध्यक्ष और अन्य। - संवाद
कांगड़ा। जिला परिषद अध्यक्ष रमेश बराड़ ने रविवार को ग्राम पंचायत सौहड़ा में लगभग सवा सात लाख रुपये से निर्मित ग्रामीण हट महिला मंडल भवन का उद्घाटन कियाया। इस मौके पर उनके साथ समाजसेवी मुनीष शर्मा और जिला परिषद सदस्य कुलभाष चौधरी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

रमेश बराड़ ने इस अवसर पर सौहड़ा के सभी महिला मंडलों को फर्नीचर मुहैया कराने की घोषणा की, ताकि वे अपनी गतिविधियां सुगमता से संचालित कर सकें। जिला परिषद सदस्य कुलभाष चौधरी ने आश्वासन दिया कि कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी और क्षेत्र की सड़क, स्वास्थ्य और पानी की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा।
विज्ञापन

समाजसेवी मुनीष शर्मा ने युवक मंडल के लिए 11 बास्केटबॉल देने की घोषणा की और बास्केटबॉल कोर्ट भी बनाने का आश्वासन दिया। स्थानीय पंचायत प्रधान किरणबाला ने अतिथियों और ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया। समारोह में सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed