फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Rural cafeteria will be built in Kahidru, there will be flavor of local dishes

Kangra News: कैहडरू में बनेगा ग्रामीण कैफेटेरिया, देसी व्यंजनों का लगेगा तड़का

Mon, 29 Sep 2025 12:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 29 Sep 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Rural cafeteria will be built in Kahidru, there will be flavor of local dishes
हमीरपुर। अब कैहडरू में जल्द ही डीआरडीए की ओर से मल्टीपर्पज कैफेटेरिया यानी ग्रामीण कैफे का निर्माण होगा। यहां पर स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के हाथों से बने उत्पाद उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन

इतना ही नहीं यहां पर बने रेस्टारेंट में हिमाचली व्यंजनों का जायका लोग ले सकेंगे। इस प्रोजेक्ट पर 1.12 करोड़ रुपये खर्च होंगे। ग्रामीण विकास विभाग निदेशक को जिला प्रशासन की ओर से इस प्रोजेक्ट की विस्तृत प्रपोजल भेजी गई है।
विज्ञापन

इस प्रपोजल के मंजूर होते ही धरोग पंचायत के कैहडरू गांव में यह सुविधा जल्द उपलब्ध होगी। यह स्थल शिमला-मटौर एनएच के किनारे है, ऐसे में यहां पर पर्यटकों को घर जैसा खाना ग्रामीण कैफे में मिल सकेगा। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों की दिनचर्या से जुड़े अन्य उत्पाद भी उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बात यह है कि यहां पर महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए वर्किंग शैड बनेंगे। इन शैड में महिलाएं अपने उत्पादों का निर्माण भी कर पाएंगी। इसके अलावा उत्पादों को बेचने के लिए ग्रामीण कैफे में काउंटर की सुविधा भी मिलेगी।
जिले में सैकड़ों स्वयं सहायता समूह कार्य कर रहे है। यह समूह जिला मुख्यालय से लेकर तहसील स्तर तक अपने उत्पादों को बेचने के लिए कार्य कर रहे हैं। मंच न मिलने से कई दफा उत्पादों की बिक्री में दिक्कत आती है, लेकिन इस योजना के सिरे चढ़ने से यह स्थायी ठिकाना समूहों को मिलेगा।
डीआरडीए हमीरपुर की ओर से राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत इस प्रोजेक्ट की प्रपोजल तैयार की गई है। प्रपोजल के मंजूर होने से महिलाओं को रोजगार और पर्यटकों व स्थानीय लोगों को सुविधा उपलब्ध होगी।

जिले में 2738 स्वयं सहायता समूह
जिले में 2738 स्वयं सहायता समूह कार्य कर रहे हैं। हजारों महिलाएं इन स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी हैं। ये समूह स्थानीय पारंपरिक उत्पादों संबर्द्धन में अहम भूमिका अदा कर रहे हैं। ये समूह आचार, मुरब्बा, पपीते की बर्फी के साथ दिनचर्या के हैंडीक्राफ्ट से जुड़े उत्पाद भी बना रहे हैं। कैहडरू में मल्टीपर्पज कैफेटेरिया बनने से इन उत्पादों को बेचने में भी आसानी होगी।


कोट
प्रपोजल तैयार कर संबंधित विभाग निदेशालय को भेजी गई है। इस प्रपोजल के सिरे चढ़ते की पर्यटकों को सुविधा और ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को रोजगार के साधन उपलब्ध होंगे।
-अमरजीत सिंह, डीसी हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed