{"_id":"69a5dc370f6d609c0b04e615","slug":"rupanshi-and-johnny-were-the-winners-in-badminton-kangra-news-c-95-1-kng1037-222810-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: बैडमिंटन में रूपांशी और जॉनी रहे विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: बैडमिंटन में रूपांशी और जॉनी रहे विजेता
Tue, 03 Mar 2026 12:21 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 03 Mar 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
टांडा (कांगड़ा)। डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय मेडिकल कॉलेज और अस्पताल टांडा में स्टूडेंट्स बनाम टेक्नोस खेल प्रतियोगिता करवाई गई। इस दौरान बैडमिंटन के महिला एकल मुकाबलों में रूपांशी, पुरुष एकल मुकाबलों में जॉनी विजेता बने। पुरुष युगल में जॉनी-राजीव की जोड़ी ने खिताब जीता, जबकि मिश्रित युगल में जॉनी-इंदु विजेता रहे।
इस प्रतियोगिता का आयोजन कॉलेज के एलाइड एंड हेल्थकेयर स्टूडेंट्स सेंट्रल एसोसिएशन की ओर से किया गया। प्रधानाचार्य डॉ. मिलाप शर्मा ने इस प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस दौरान बैडमिंटन के अलावा क्रिकेट, वॉलीबाल, बास्केटबॉल और शतरंज आदि प्रतियोगिताएं भी हुईं। वहीं, रस्साकशी भी करवाई गई। इस अवसर पर छात्र कल्याण सलाहकार डॉ. राजीव गोयल और खेल शिक्षिका रंजना उपस्थित रहे। संवाद