{"_id":"66f6b4b18cc84bc06007aa3a","slug":"rs-1330-lakh-will-be-spent-on-health-facilities-in-chc-khaira-kangra-news-c-95-1-ssml1021-148768-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: सीएचसी खैरा में स्वास्थ्य सुविधाओं पर खर्च होंगे 13.30 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: सीएचसी खैरा में स्वास्थ्य सुविधाओं पर खर्च होंगे 13.30 लाख रुपये
Fri, 27 Sep 2024 07:05 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Fri, 27 Sep 2024 07:05 PM IST
विज्ञापन
खैरा (कांगड़ा)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैरा की रोगी कल्याण समिति की गवर्निंग बॉडी की बैठक एसडीएम पालमपुर एवं आरकेएस नेत्रा मेती की अध्यक्षता और आयुष मंत्री यादवेंद्र गोमा की विशेष उपस्थिति में हुई। आरकेएस के लिए वर्ष 2024-25 के लिए 13.30 लाख रुपये के बजट को मंजूरी प्रदान की गई।
सदस्य सचिव एवं सीएचसी खैरा के प्रभारी डाॅ. निशांत जसवाल ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान आय-व्यय का ब्योरा रखा। एसडीएम ने अस्पताल के नाम जमीन हस्तांतरण की प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने को आश्वासन दिया। इस अवसर पर सचिव और सदस्यों द्वारा अस्पताल से संबंधित विभिन्न समस्याओं सहित विशेष रूप से स्टाफ की संख्या को भी पूरा करने का आह्वान किया।
गोमा ने अस्पताल में रिक्त पदों को भरने का भरोसा दिया। अस्पताल की चहारदीवारी, मुख्य द्वार बनवाने और परिसर को दुरुस्त करने के आदेश दिए साथ ही विभिन्न व्ययों सहित अपनी निधि से अलग से पांच लाख रुपये देने की भी घोषणा। मंत्री ने वार्ता में बताया कि सीएचसी को एक आदर्श अस्पताल की श्रेणी में लाया जाएगा। निकट भविष्य में अस्पताल में बिस्तरों की संख्या को बढ़ाने के लिए भी मुख्यमंत्री से विमर्श कर विस्तार का भरोसा दिया। अस्पताल में दाखिल किए जाने वाले रोगियों को खाना उपलब्ध करवाने के लिए भी टेंडर प्रक्रिया कर व्यवस्था करने को कहा गया। इस अवसर पर बीएमओ भवारना डाॅ. नवीन राणा, ब्लॉक समिति सदस्य निधि राणा, पंचायत प्रधान विनोद, रसम पाल भंगालिया, डाॅ. दीक्षा सूद, हिमांशु दत्त, डाॅ. आशीष और डाॅ. करण शर्मा सहित विभिन्न अधिकारी भी मौजूद रहे।