{"_id":"65f20b529b0f39194b02e0c6","slug":"rs-13-crore-approved-for-renovation-of-three-temples-in-haripur-anurag-kangra-news-c-95-1-ssml1008-128609-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिपुर में तीन मंदिरों के जीर्णोद्धार के लिए 1.3 करोड़ मंजूर : अनुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिपुर में तीन मंदिरों के जीर्णोद्धार के लिए 1.3 करोड़ मंजूर : अनुराग
Thu, 14 Mar 2024 01:53 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Thu, 14 Mar 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने बताया कि कांगड़ा जिले के हरिपुर में तीन मंदिरों के मरम्मत और संरक्षण कार्यों को 1.3 करोड़ रुपये की राशि की स्वीकृति मिल गई है। इस कार्य की स्वीकृति के लिए अनुराग सिंह ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने विकास भी, विरासत भी का न सिर्फ़ संकल्प लिया है, बल्कि इसे धरातल पर उतारने के लिए भी कृतसंकल्पित हैं।
दो दिन पूर्व ही देहरा विधानसभा प्रवास के दौरान अनुराग ने आम जनसभा में इसे लेकर बात भी की थी। उन्होंने बताया कि इस राशि से हरिपुर स्थित गोवर्धन धारी मंदिर, कल्याण राय मंदिर और सरस्वती देवी मंदिर का जीर्णोद्धार संभव हो पाएगा। गोवर्धन धारी मंदिर को 48.34 लाख, कल्याण राय मंदिर को 21.73 लाख और सरस्वती देवी मंदिर को 32.73 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि इस मंज़ूरी के बाद हरिपुर के गोवर्धन धारी मंदिर, कल्याण राय मंदिर और सरस्वती देवी मंदिर अधिक स्वच्छ, सुगम्य होंगे और तीर्थयात्रियों को भी यहां बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि जहां कभी ऐतिहासिक धार्मिक धरोहरों के संरक्षण के प्रयास नगण्य थे, आज उसी भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, हमारे धार्मिक स्थलों को एक नया सम्मान मिला है और उन्हें संजोए रखने के निरंतर प्रयास चल रहे हैं।